{"_id":"5b1834924f1c1bb26e8b6a05","slug":"121528312978-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में उपभोक्ता के खाते से 90 हजार रुपये गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकघर में उपभोक्ता के खाते से 90 हजार रुपये गायब
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
शहर के वार्ड-5 स्थित डाकघर शाखा से एक उपभोक्ता के खाते से 90 हजार रुपये गायब हो गए। उपभोक्ता के खाते में एक लाख रुपये जमा थे, लेकिन जब वह पैसे निकलवाने गया तो उसके खाते में मात्र 11 हजार रुपये मिले। उसके बाद से डाकघर कर्मी उन्हें भटका रहे है।
वार्ड-5 निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में डाकखाने में दो खाते खुलवाए थे। जिसके तहत उसे पांच साल के लिए हर महीने 15 हजार रुपये जमा करवाने थे। उन पैसों को वह तीन साल पूरे होने के बाद भी निकलवा सकता था। लेकिन दिनेश ने आर्थिक तंगी के चलते करीब सात महीने तक पैसे जमा करवाए थे। दिनेश के अनुसार उसने सात महीने तक दोनों खातों में करीब 1 लाख 5 हजार रुपये की राशि जमा करवाई थी। जब वह तीन साल बाद अपने पैसे निकलवाने गया तो उसके खाते में केवल 11 हजार रुपये मिले। वह कई दिन से डाकघर के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दिनेश ने अब उच्च अधिकारियों को मामले की शिकायत दी है।