{"_id":"622e02337c2498410e64253e","slug":"12-and-a-half-year-old-boy-committed-immoral-act-with-six-and-a-half-year-old-girl-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: साढ़े 12 साल के बालक ने साढ़े छह साल की बच्ची से किया अनैतिक कृत्य, बताने पर जान से मारने की दे डाली धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: साढ़े 12 साल के बालक ने साढ़े छह साल की बच्ची से किया अनैतिक कृत्य, बताने पर जान से मारने की दे डाली धमकी
Sun, 13 Mar 2022 08:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:09 PM IST
सार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे को पकड़ लिया है। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह करनाल भेजा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में साढ़े 12 साल के बालक ने पड़ोस में रहने वाली साढ़े छह साल की बच्ची से अनैतिक कृत्य कर दिया। साथ ही बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी दे डाली। बच्ची ने मामले से अब परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक को पकड़ लिया है। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में उनकी साढ़े छह साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला साढ़े 12 साल का बालक उसे एक तरफ ले गया और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। उसने बच्ची को किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर डरा दिया।
विज्ञापन
कई दिन तक बच्ची सहमी रही। अब उसने परिजनों को इस बारे में बताया तो मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया। यहां से उसे बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य करने की शिकायत मिली थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में बच्चे को पकड़कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। -इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत