फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लारेंस बिश्रोई गैंग के दो शार्प शूटर लूट का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार

लारेंस बिश्रोई गैंग के दो शार्प शूटर लूट का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार

Wed, 24 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
लारेंस बिश्रोई गैंग के दो शार्प शूटर लूट का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। एसटीएफ सोनीपत की टीम ने कुख्यात लारेंस बिश्रोई व अंकित भादू गैंग के दो शार्प शूटर को अवैध हथियार व राजस्थान से लूटी गई स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी सहित काबू किया है। दोनों खरखौदा बाइपास पर राहगीरों को लूटने का षड्यंत्र रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपी हिसार के गांव जामनी खेड़ा निवासी कृष्ण उर्फ शार्प शूटर व हिसार के आर्यनगर निवासी मुकेश उर्फ काला हैं। आरोपी हत्या व लूट की आधा दर्जन वारदातों में नामजद रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसटीएफ डीएसपी राहुल देव ने बताया कि इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ के नेृतत्व में एएसआई राजबीर, सिकंदर, निरंजन, मुख्य सिपाही जितेंद्र, सिपाही नीरज, प्रदीप व प्रवीण गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि खरखौदा के सांपला बाइपास चौक पर दो युवक हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट का षड्यंत्र रच रहे हैं। उनके पास राजस्थान से लूटी गई स्वीफ्ट डिजायर कार भी है। जिस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर दबिश दी। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने उनके पास से पिस्टल व तमंचा तथा पांच कारतूस बरामद किए। एक युवक ने अपनी पहचान कृष्ण कुमार के रूप में दी। वह लारेंस बिश्नोई गैंग का शूटर है। उसके पास से तमंचा व छह कारतूस मिले हैं। वहीं दूसरा आरोपी मुकेश उर्फ काला कुख्यात अंकित भादू गैंग से संबंध रखता है। उसके पास से पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने उनके खिलाफ खरखौदा थाना में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इन वारदातों में रहे हैं नामजद
-मई में हिसार के गांव उकलानंद में मुकेश ने साथियों के साथ मिलकर जयभगवान की हत्या की थी। जिसमें वह अभी तक फरार था।
-मई में ही मुकेश ने गांव उकलानंद में साथियों के साथ मिलकर रमेश की हत्या की। इस मामले में आरोपी अभी तक फरार था।
-सितंबर में मुकेश ने अपने साथी संदीप व पवन निवासी आर्य नगर हिसार और रूपेंद्र व संदीप निवासी दरियापुर कुक्डावाली, फतेहबाद के साथ मिलकर गुरुविंद्र निवासी चंडीगढ़ का रालवास खुर्द, हिसार से अपहरण कर लिया था। उसके बदले में फिरौती मांगी गई थी। फिरौती नहीं मिलने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था। यह मामला चंडीगढ़ में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सितंबर में मुकेश ने अपने साथियों रूपेंद्र, संदीप व राहुल निवासी रिडाल फिलहाल मॉडल टॉउन पानीपत के साथ मिलकर सिरसा से नरडपीर राजस्थान के लिए स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी किराए पर लेकर सिंधीमुख राजस्थान में छीन ली थी।

-कृष्ण कुमार उर्फ शार्ट शूटर ने वर्ष 2013 में अपने साथियों के साथ मिलकर गांव मोखरा के कुलदीप की हत्या की थी।
-वर्ष 2013 में जींद के पटियाला चौक निवासी मनीष को गोली मारी थी।
-वर्ष 2013 में उस पर लड़ाई-झगड़े के दो मुकदमे दर्ज हैं।
-वर्ष 2016 में अवैध हथियार के साथ उसे जींद के गांव गतोली से काबू किया गया।
वर्जन
दोनों आरोपी बदमाश है और कुख्यात लारेंश व अंकित भादू गैंग से जुड़े हैं। वह राजस्थान से लूटी गई गाड़ी में हथियार लेकर घूम रहे थे। जिस पर उन्हें काबू किया गया।
संदीप धनखड़, इंस्पेक्टर, एसटीएफ सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed