फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कोहरे का कहर : नेशनल हाईवे पर जान का जोखिम, पहले दिन ही टकराए दर्जनभर वाहन, कई चोटिल

कोहरे का कहर : नेशनल हाईवे पर जान का जोखिम, पहले दिन ही टकराए दर्जनभर वाहन, कई चोटिल

Mon, 24 Dec 2018 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर : नेशनल हाईवे पर जान का जोखिम, पहले दिन ही टकराए दर्जनभर वाहन, कई चोटिल
कोहरे का कहर: हाईवे पर जान का जोखिम, दर्जनभर वाहन टकराए, कई चोटिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कोहरे का कहर शुरू हो गया है। नेशनल हाईवे ही नहीं हर सड़क पर अब सतर्कता से नहीं चले तो हादसे का शिकार हो सकते हैं। रविवार को तड़के जिले में कोहरे के चलते वाहन चालकों के लिए मुसीबत बढ़ गई। खासकर हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को कोहरे में सबसे अधिक दिक्कत हुई। कोहरे में दृश्यता 10 मीटर से कम होने के चलते हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें कई लोग चोटिल भी हो गए। फिलहाल हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण व अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत हाईवे पर एनएचएआई की तरफ से बरती जा रही लापरवाही के चलते हो रही है। जिसमें हाईवे पर निर्माण के चलते सड़क को जगह-जगह खोदा गया है। साथ ही पत्थर व मिट्टी के बोरे सड़क किनारे रखने के चलते हादसे बढ़ गए हैं। सुबह दस बजे के बाहर कोहरा छंटने से लोगों को राहत मिल सकी। हादसे में घायल को अस्पताल में गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। अन्य महज चोटिल होने के चलते अपने गंतव्य की तरफ चले गए।
रविवार तड़के जब लोग सोकर उठे तो वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता भी 10 मीटर से कम थी। जिससे हाईवे समेत अन्य मार्गों पर चलने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ गई। छुट्टी का दिन होने के चलते हाईवे पर वाहनों का आवागमन अधिक था। सुबह हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकराने से क्षतिग्रस्त हो गए। बीसवां मील चौक के पास आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें तीन कार, इक्को वैन, कैंटर व बाइक सवार शामिल थे। इसमें कार सवार एक युवती चोटिल हो गई। हालांकि वाहन चालक अपने गंतव्य की तरफ चले गए। वहीं नाथूपुर के पास बाइक सवार गांव दीपालपुर निवासी कृष्ण घायल हो गया। उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कृष्ण को अस्पताल से रेफर किया गया है। वहीं राई के पास हुए हादसे में तीन कार एक-दूसरे से टकरा गई। हालांकि उनमें ज्यादा नुकसान नहीं हो सका। जिसके बाद वाहन चालक गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। बहालगढ़ के पास हुए हादसे में दो कैंटर आपस में टकरा गए। एक के साइड व दूसरे का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

एनएचएआई की लापरवाही बन रही मुसीबत
जीटी रोड पर एनएचएआई की तरफ से हाईवे के चौड़ीकरण के साथ ही अंडरपास निर्माण का कार्य किया जा रहा है। अंडरपास बनाए जाने के दौरान सड़क को कई स्थानों से उखाड़ा गया है। जिससे सड़क के किनारे ही गड्ढे बन गए हैं। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। एनएचएआई की तरफ से हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम तक नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे रखे पत्थर व मिट्टी के भरे कट्टे
एनएचएआई की तरफ से मार्ग निर्माण के दौरान सड़क किनारे पत्थर व मिट्टी के भरे कट्टे रख दिए गए हैं। जिनसे टकराकर भी वाहन चालक हादसों का शिकर हो रहे हैं। इन पर रिफ्लेक्टर टेप तक नहीं होने के चलते यह हादसे का कारण बन रहे हैं। रविवार सुबह नाथूपुर के पास एक कार चालक को पत्थर दिखाई नहीं दिया और उसकी कार पत्थर को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। जिससे कार आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मिट्टी के कट्टों से भी लगातार हादसे हो रहे हैं।
जाम की बनी रही स्थिति
हाईवे पर हादसों के बाद जाम की स्थिति बनी रही। बीसवांमील चौक, नाथूपुर के पास हुए हादसों के बाद काफी देर तक तक वाहन सड़क पर खड़े रहे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर वाहनों को एक तरफ हटाया। जिसके बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी।
कोहरे से बढ़ी ठंड, तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा
कोहरे के कारण जिले का तापमान भी कम हो गया। सुबह सूर्य भी दस बजे के बाद ही दिखाई दिया। जिससे लोगों को ठंड का एहसास अधिक हो रहा था। इसके चलते ठिठुरन बढ़ गई है। बढ़ती ठंड के चलते रविवार को लोग घरों में ही दुबके रहे। दुकानदार आग जलाकर खुद को गर्म करते नजर आए। जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हाईवे पर यह अहतियात जरूरी
हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। ािजससे सडक़ को जगह-जगह खोदा गया है। साथ ही कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई भी काफी कम हो गई। ऐसे में कोहरा यहां बड़े हादसे का सबब बन सकता है। जिसे देखते हुए विशेष अहतियात बरतने की जरूरत है।
-हाईवे पर निर्माण कार्य के साइन बोर्ड लगाए जाए।
-हाईवे पर जहां निर्माण चल रहा है वहां रखे पत्थर व मिट्टी के कट्टों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाए। जिससे दूर से ही पता लग सके कि वहां पत्थर रखा हुआ है।

-हाईवे पर सड़क किनारे जहां खुदाई की गई वहां पर लोहे की टिन लगाई जाए।
-सड़क पर लगने वाली लोहे की टिन पर रिफ्लेक्टर लाइट या टेप लगाई जाए। जिससे वाहन चालकों को पहले से आगाह किया जा सके।
-सड़क पर जहां कट बना है वहां पर बिलंकर लगाया जाएं।
-हाईवे पर ट्रैफिक व एनएचएआई सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएं।
हाईवे पुलिस दुर्घटना संभावित स्थान कर चुकी है चिन्हित
हाईवे पुलिस पहले ही दुर्घटना संभावित स्थान चिन्हित कर चुकी है। जिसमें यह स्थान शामिल हैं।
-टीडीआई सिटी के सामने।
-ड्रेन नंबर आठ के पुल।
-बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास।
-कुमासपुर के पास अमेजन कंपनी के सामने।
-कुमासपुर चौक के पास।
-नांगल खुर्द चौक।
-एल्डिको सिटी मुरथल के सामने।
-टीडीआई सिटी मुरथल।
-अर्द्धनारीश्वर मंदिर के पास।
-श्रीजी ढाबा से सुखदेव ढाबा तक सड़क पर बने गड्ढ़े।
-झिलमिल ढाबे से कुराड़ चौक।
-भिगान चौक।
-पिपलीखेड़ा मोड़।
-अपोलो स्कूल के पास।
-काली माता मंदिर के पास बड़ी गांव।
-गढ़ी कलां के पास।
-भाखरपुर मोड़ के पास।
--
हाईवे पर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को अहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्थानों पर लोहे की टिन लगवाई गई है। कोहरे को देखते हुए हादसों को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
अमन कुमार, प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed