फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   किशोर का शव धर्मशाला में फंदे पर लटका मिला, ब्लेड से हाथ पर लड़की तो पैर पर दोस्त का नाम गुदा मिला

किशोर का शव धर्मशाला में फंदे पर लटका मिला, ब्लेड से हाथ पर लड़की तो पैर पर दोस्त का नाम गुदा मिला

Fri, 31 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
किशोर का शव धर्मशाला में फंदे पर लटका मिला, ब्लेड से हाथ पर लड़की तो पैर पर दोस्त का नाम गुदा मिला
धर्मशाला में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव, ब्लेड से हाथ पर लड़की तो पैर पर दोस्त का नाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के आर्य नगर स्थित जाट धर्मशाला में एक किशोर का शव फंदे पर लटका मिला है। धर्मशाला के जिस कमरे में शव मिला है वह उसके दोस्तों का है। कमरा अंदर से बंद था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। किशोर के हाथ पर एक लड़की व उसके पैर पर उसके दोस्त का नाम ब्लेड से गुदा मिला है। किशोर ने कुछ फोटो भी सोशल साइट पर शेयर किए गए हैं। किशोर के पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
विकास नगर का रहने वाला हर्ष उर्फ कैंडी (17) बुधवार रात को अपने दोस्तों के लिए खाना लेकर घर से निकला था। उसके दोस्त आर्यनगर स्थित जाट धर्मशाला में कमरा लेकर रह रहे हैं। रात को वह उनके कमरे पर ही रुक गया। उसके दोस्त बाहर गए थे। रात को जब उसके दोस्त हर्ष के घर पहुंचे उसके पिता ने उन्हें बताया कि वह उनके लिए खाना लेकर गया है। इसके बाद उसके दोस्त कमरे पर गए तो धर्मशाला के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो हर्ष का शव फंदे पर लटका था। उन्होंने फिर से हर्ष के घर जाकर उसके परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। चादर से फंदा बना ग्रिल से बांधा हुआ था। वहीं, सहारे के लिए बाल्टी रखी गई थी। किशोर का एक पांव बाल्टी टूट कर उसके अंदर फंसा हुआ था। हर्ष के पिता राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

शव के पास मिला ब्लेड
पुलिस जांच में सामने आया है कि हर्ष के हाथ पर एक लड़की का नाम गुदा मिला है। साथ ही उसके साथी सागर का नाम ब्लेड से गोदकर पैर पर लिखे गए हैं। पुलिस ने उसके पास से ही ब्लेड भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइक्वांडो का खिलाड़ी था हर्ष
हर्ष ताइक्ववांडो का खिलाड़ी था। वह वेस्ट रामनगर स्थित एक अकादमी में अभ्यास कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह होनहार था और लगातार बेहतर मेहनत कर रहा था। उन्हें उम्मीद थी कि वह बेहतर खिलाड़ी बनेगा।
फेसबुक पर लिखा गुड बॉय
हर्ष ने अपनी सोशल साइट पर भी मैसेज भेजे हैं। पुलिस को बताया गया कि उसने सोशल साइट पर रात को मैसेज भेज रखे हैं। इतना ही उसकी फेसबुक साइट पर भी देर रात उसने गुड बॉय का मैसेज डाल रखा है। इस पर उसके फेसबुक फ्रेंड्स ने उसे वापस आने से लेकर भाई तूने गलत किया और अच्छा काम ना करा भाई तने के मैसेज डाल रखे हैं।


किशोर का शव फंदे पर लटका मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। किशोर के हाथ पर लड़की व पैर पर उसके दोस्त का नाम गुदा मिला है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अभी परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। उसके परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
- देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed