फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला को झांसा देकर घर से लेकर गए, नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया, वीडियो क्लिप भी बनाई

महिला को झांसा देकर घर से लेकर गए, नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया, वीडियो क्लिप भी बनाई

Mon, 04 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
महिला को झांसा देकर घर से लेकर गए, नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया, वीडियो क्लिप भी बनाई
महिला को झांसा देकर घर से लेकर गए, नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया, अश्लील वीडियो भी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर की रहने वाली महिला ने पड़ोसी व उसके साथियों पर उसे झांसे में लेकर घर से ले जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। बाद में आरोपियों के परिजनों ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। उसे मारपीट के बाद सड़क पर फेंक दिया गया, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई। वहां से आने के बाद पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में 32 साल की महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला मोनू नाम का व्यक्ति उसे अक्टूबर, 2017 में घर से झांसा देकर बुला ले गया था। आरोपी उसे गाड़ी में लेकर महाराणा प्रताप चौक की तरफ गया। इसी बीच आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। महिला का आरोप है कि वहां उसे एक कमरे में रखा गया। यहां मोनू के साथ उसके साथी काला व एक अन्य कर्मबीर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी उनके पास है। बाद में वह उसे लेकर पानीपत पहुंचे। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद आरोपी की पत्नी व अन्य परिजन पानीपत पहुंच गए। वहां पर उसने जब उन्हें बताया तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया गया। महिला का कहना है कि वह वहां से अपने मायके पंजाब चली गई। वहां से आने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
महिला ने करीब आठ माह पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने, वीडियो क्लिप बनाने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed