फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पुरानी कहासुनी में किसान पर चाकू से किए आठ वार, गंभीर

पुरानी कहासुनी में किसान पर चाकू से किए आठ वार, गंभीर

Tue, 03 Oct 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
पुरानी कहासुनी में किसान पर चाकू से किए आठ वार, गंभीर
किसान पर चाकू से किए आठ वार, गंभीर
विज्ञापन

सोनीपत। गांव चिटाना जलघर के पास पुरानी कहासुनी के चलते दो हमलावरों ने किसान पर चाकू से आठ वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बाद में हमलावर फरार हो गए। घायल को सामान्य अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने किसान के बयान पर हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव करेवड़ी निवासी राजरूप खेती का काम करता है। वह रविवार देर शाम अपने चिटाना रोड स्थित खेत में गया था। राजरूप ने पुलिस को बताया कि जब वह खेत से गांव की तरफ जा रहा था चिटाना जलघर के पास उसे गांव का मनीष उर्फ मेशी और गांव चिटाना का मोनू मिले। उनके साथ कुछ दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में मोनू ने उसे पकड़ लिया और मनीष ने चाकू से उसके शरीर पर आठ जगह वार किया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर उसके भाई राजकुंवार और अन्य लोग आ गए। जिस पर हमलावर वहां से फरार हो गए। उसके भाई ने उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने राजरूप के बयान पर मनीष और मोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि जिन हमलावरों ने राजरूप को चाकुओं से गोदकर घायल किया है वह उसके साथी रहे हैं। बाद में कहासुनी होने पर वह आपस में ही झगड़ा करने लगे थे।

वर्जन
घायल किसान ने दो युवकों पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

नीरज कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed