फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

पूर्व कैबिनेट मंत्री के मामा की दुकान का ताला तोड़कर 11 लाख रुपये ले गए चोर

Thu, 02 Jul 2020 08:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Crime
पुरानी अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान में चोरी के बाद जांच करती पुलिस टीम व पहुंचे अन्य आढ़ती। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। पुरानी अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान से चोर 11 लाख रुपये से ज्यादा की नगदी चोरी कर ले गए। आढ़ती के होम क्वारंटीन होने के चलते दुकान की चाबी मुनीम के पास थी। रात में चोरों ने दुकान में घुसकर दो ताले तोड़कर अंदर रखी चाबी से तिजोरी व गल्ले के ताले खोलकर 11 लाख चार हजार रुपये निकाल लिए। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुकान पर काम करने वाले दोनों मुनीम के मोबाइल को कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। आढ़ती पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन के मामा हैं। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी आढ़ती की दुकान पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में लाला अमृतलाल जैन की आढ़त है। उनके परिवार में एक सदस्य को कोरोना संक्रमण होने के चलते वह 15 दिन से होम क्वारंटीन हैं। दुकान का कार्य ब्रह्मनगर निवासी मनोज और हुल्लाहेड़ी निवासी राजेश संभाल रहे हैं। यह दोनों शाम को दुकान बंद करके चाबी उनके घर पर दे जाते थे और सुबह लेकर आने के बाद दुकान खोलते थे। इस पर आसपास के लोगों ने एतराज जताया तो लाला अमृतलाल ने मुनीम मनोज कुमार को चाबी अपने साथ ले जाने को कहा। वह करीब 10 दिन से चाबी को ले जाता था। मुनीम मनोज ने बताया कि वह बुधवार शाम को सात बजे ताले बंद करके अपने घर गए थे। वीरवार सुबह आकर देखा तो दुकान का बाहर का ताला बंद था। इसको खोलकर अंदर गए तो दोनों दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। अंदर तिजोरी और गल्ले के ताले भी खुले हुए थे। तिजोरी में रखे 10 लाख और गल्ले में रखे एक लाख चार हजार रुपये गायब थे। बाहर आकर देखा तो सीढ़ियों पर ताला टूटा पड़ा था। शक है कि चोर छत के रास्ते अंदर आए होंगे। मुनीम मनोज ने इसकी सूचना दुकान मालिक अमृतलाल जैन को दी। उन्होंने व्यापार मंडल के अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुनीम से भी की जा रही पूछताछ
मनोज कुमार दुकान में आठ साल से मुनीम का काम कर रहा है। वहीं दूसरा मुनीम गांव हुल्लाहेड़ी निवासी राजेश तीन साल से काम कर रहा है। शहर थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जिससे से जुड़ा कोई सबूत जुटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव जैन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
घटना की सूचना के बाद सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे और आढ़ती के परिजनों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
व्यापारी नेताओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की
व्यापारी नेता अनिल कुमार उर्फ सीटू और संजय वर्मा ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना था कि यह क्षेत्र सुरक्षित क्षेत्र में आता है। ऐसे में यहां चोरी होने से व्यापारी सकते में हैं। पुलिस को गहनता से जांच करते हुए चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार करना चाहिए।

----
दुकान से 11 लाख चार हजार रुपये चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। मंडी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। दुकान पर काम करने वाले दोनों मुनीम से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
-संदीप कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed