फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cow remains found in Yamuna on Ganga Dussehra in Sonipat, commotion

Sonipat News: सोनीपत में गंगा दशहरा पर यमुना में मिले गोवंश के अवशेष, हंगामा

Sun, 16 Jun 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cow remains found in Yamuna on Ganga Dussehra in Sonipat, commotion
राई (सोनीपत)। गंगा दशहरा के दिन यमुना के गढ़ मिरकपुर घाट पर गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मामले का पता लगते ही गोरक्षा दल के सदस्यों ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप था कि दो गोवंश को मारने के बाद उनका मांस निकालकर बोरे में बांधकर अवशेष फेंके गए हैं। बरामद अवशेष में कान पर यूपी का टैग लगा मिला है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव राई निवासी मनीष राई ने बताया कि वह रविवार सुबह आठ बजे यमुना के गढ़मिरकपुर घाट पर गंगा दशहरा का स्नान करने गए थे। गंगा दशहरा की वजह से घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि यमुना नदी के किनारे व अंदर गोवंश के अवशेष हैं। मौके पर जाकर देखा तो दो गोवंश के खुर, खाल, जीभ, सिर पड़ा हुआ था। गोवंश के कान पर लगा टैग उत्तर-प्रदेश का था। उन्होंने आशंका जताई कि गो तस्कर मांस निकालकर अवशेष यहां फेंक गए हैं। मनीष की सूचना पर बहालगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो बोरों से अवशेष बरामद कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस ने मामले में 13 (1) हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोवर्धन अधिनियम 2015 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पशु चिकित्सक से गोवंश का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले भी मिले थे गोवंश
गोरक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि एक दिन पहले भैरा बांकीपुर गांव से आगे भी कार में गोवंश का मांस मिला था। नवीन शर्मा, राहुल चौहान, केडी चौहान, रोहित चौहान, धन सिंह चौहान ने आरोप लगाया था कि कार में गोवंश का मांस था। कार यमुना नदी के रेत में फंस गई थी। तब उत्तर प्रदेश की पुलिस ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
-यमुना के गढ़ मिरकपुर घाट पर गोवंश के अवशेष मिले हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

-इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed