फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corruption will be cracked soon, DSP appointed

भ्रष्टाचार पर जल्द कसेगी नकेल, डीएसपी की हुई नियुक्ति

Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Corruption will be cracked soon, DSP appointed
भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए अब सोनीपत में डीएसपी की नियुक्ति की गई है। इससे अब भ्रष्टाचार के मामलों में तुरंत व प्रभावी कार्यवाही की जा सकेगी। डीएसपी जयपाल सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। विजिलेंस के टोल फ्री नंबरों के साथ ही अधिकारी से मिलकर भी भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एक और पहल की है। भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों पर तुरंत कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। कार्यवाही में देरी होने पर भ्रष्टाचारी के बचने की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए अब विजिलेंस टीम को और सशक्त बनाने का निर्णय लिया है। अब तक सोनीपत में विजिलेंस की कमान इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी संभालता था। अब इंस्पेक्टर के स्थान पर डीएसपी को यहां की कमान सौंपी गई है। लघु सचिवालय में तृतीय मंजिल पर विजिलेंस कार्यालय में ही डीएसपी का कार्यालय बनाया गया है। पंचकूला से पहले डीएसपी की नियुक्ति सोमवार को की गई थी। मंगलवार दोपहर में जयपाल सिंह ने डीएसपी विजिलेंस के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ ही इंस्पेक्टर के रूप में अनिल कुमार को नियुक्त किया गया है। उन्होंने भी अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

इन नंबरों पर की जा सकती है भ्रष्टाचार की शिकायत
एसपी विजिलेंस - 9050008241
डीएसपी सोनीपत- 9467701234, 9050910570
इंस्पेक्टर सोनीपत- 9416029855, 9050910572
लैंडलाइन - 0130-2201620
भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की पहल शुरू हो चुकी है। इसके लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत किसी भी समय कर सकते हैं। शिकायत देने वाले की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। जयपाल सिंह, डीएसपी विजिलेंस, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed