फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

53 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 74 मरीज ठीक हुए

Tue, 14 Jul 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यहां सोमवार को 53 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें अनूप नगर के मां व बेटा और खरखौदा के वार्ड 15 में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2175 तक पहुंच गई है। यहां सोमवार को 74 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। यहां 1481 मरीज ठीक होने के बाद 670 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि खरखौदा के वार्ड नंबर-15 में एक ही परिवार में चार सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 55 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक शामिल हैं। सोनीपत के अनूप नगर में 30 वर्षीय महिला व 9 वर्षीय उसका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव मिले। तेवड़ी में 8 वर्षीय लड़की व 5 वर्षीय उसका भाई के अलावा इसी परिवार में 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। पबनेरा में 33 वर्षीय महिला व 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पॉजिटिव है। खांडा गांव में करन स्कूल के पास 30 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बच्चा व 7 वर्षीय बालक पॉजिटिव मिले। फिरोजपुर बांगर गांव में हनुमान मंदिर के निकट भी एक परिवार में दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें 24 वर्षीय महिला व 3 वर्षीय बच्चा शामिल है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि वेस्ट राम नगर में एक, जनता कालोनी में एक, न्यू कॉलोनी रेलवे रोड में एक, सेक्टर-14 में एक, आर्य नगर में एक, पटेल नगर में दो, मयूर विहार में एक, वसंत विहार में एक, प्रेम कॉलोनी में एक और विशाल नगर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके अलावा खेड़ी रोड गन्नौर में दो मरीज, जीटी रोड गन्नौर में एक, पुरखास में एक, अगवानपुर में दो, कुराड़ में एक, असावरपुर में एक, ककरोई में एक, राई में दो, हलालपुर में एक, राजलूगढ़ी में एक, खरखौदा के कोर्ट कांपलेक्स में दो, गन्नौर के गांधी नगर में एक, बैंयापुर में एक व मुरथल में एक, कुंडली की लांडा कालोनी में एक और किढ़ौली गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिले। सोनीपत के अन्य क्षेत्रों में भी चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed