फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

कोरोना से तीन की मौत, एक दिन में रिकार्ड 111 संक्रमित मिले, 2000 पर पहुंचा आंकड़ा

Sat, 11 Jul 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है तो यहां कोरोना से मौत होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। यहां शुक्रवार को कोरोना से तीन की मौत हो गई, जिनमें एक की सिसाना के वृद्धाश्रम में मौत हुई तो शहर में गुड़मंडी व राजेंद्र नगर में बुजुर्गों की मौत हो गई। इनके अलावा शुक्रवार को एक दिन में रिकार्ड 111 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिससे यहां कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2000 पर पहुंच गया। यहां शुक्रवार को 40 मरीज ठीक हुए और इस तरह 1255 मरीज अभी तक ठीक हो चुके है तो 721 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में जहां कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं, वहीं मौत का सिलसिला भी जारी है। यहां शुक्रवार को कोरोना से तीन की मौतें हुई, जिससे मौत का आंकड़ा 24 पर पहुंच गया है। डीसी श्यामलाल पूनिया के अनुसार सिसाना के वृद्धाश्रम में 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद जांच कराई गई तो उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा सोनीपत शहर में गुड़मंडी में 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सोनीपत के राजेंद्र नगर में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हुई। इस तरह से कोरोना से अभी तक 24 की मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

यहां मिले एक ही परिवार में कई कोरोना पॉजिटिव
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि गन्नौर की डिवाईन सिटी में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 34 वर्षीय युवक, उनकी 30 वर्षीय पत्नी व उनकी 5 वर्षीय पुत्री शामिल हैं। बहालगढ़ में एक परिवार में दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें 32 वर्षीय युवक व उनकी 29 वर्षीय पत्नी हैं। गोहाना के मेन बाजार में एक परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनमें 33 वर्षीय युवक, उनकी 27 वर्षीय पत्नी, उनकी तीन वर्षीय पुत्री व परिवार में 6 वर्षीय बालिका, दो वर्षीय बच्ची शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
गन्नौर के शहरी क्षेत्र गांधी नगर में 62 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, गन्नौर के कोट मोहल्ला में 45 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, जैन गली गन्नौर में 36 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, गन्नौर की गली नम्बर 5 में 23 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, देव नगर में 24 वर्षीय युवक, टीडीआई किंग्सबरी में 29 वर्षीय युवक, आदर्श नगर सोनीपत में 34 वर्षीय युवक, गन्नौर शहर में 33 वर्षीय युवक, अनूप नगर गन्नौर में 36 वर्षीय युवक, सोनीपत में बड़ा हलवाई हट्टा खाती वाली गली में 23 वर्षीय युवक, वेस्ट रामनगर में 57 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-4 में 21 वर्षीय युवक, कोट मौहल्ला सोनीपत में 37 वर्षीय युवक, हलवाई हट्टा सोनीपत में 32 वर्षीय युवक, जीवन नगर में 20 वर्षीय महिला, दिल्ली रोड सोनीपत में 39 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
नाथूपुर में 23 वर्षीय युवक, प्लाई फैक्टरी में 18 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय युवक, जोशी चौहान में 43 वर्षीय व्यक्ति, नांगलकलां में 25 वर्षीय महिला, चटिया देवा में 34 वर्षीय युवक, खरखौदा के वार्ड नंबर 1 में 35 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 15 में 34 वर्षीय युवक, आहुलाना में 31 वर्षीय युवक, बहालगढ़ में एक वर्षीय बालक, फाजिलपुर में 46 वर्षीय व्यक्ति, गढी केसरी में 45 वर्षीय व्यक्ति, बहालगढ़ में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 54 वर्षीय महिला, बडी औद्योगिक क्षेत्र स्थित वी-फैब्रिक में 46 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय युवक, बहालगढ़ में 52 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिसाना स्थित वृद्धाश्रम में 64 वर्षीय वृद्ध महिला, पुरखास में 23 वर्षीय महिला, जाखौली में 32 वर्षीय युवक, जगदीशपुर में 26 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति , 51 वर्षीय बुजुर्ग महिला, ललहेड़ी खुर्द में 32 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय महिला, बड़ी में 26 वर्षीय महिला, औद्योगिक क्षेत्र बड़ी में 59 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बहालगढ़ में 27 वर्षीय युवक, गोयल कंपनी प्रीतमपुरा सोनीपत में 19 वर्षीय युवक, राजलूगढ़ी में 37 वर्षीय महिला, ईएसआई कुंडली में 44 वर्षीय व्यक्ति, मनोहर फिलामेंटस बड़ी में 25 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय महिला, बेगा रोड गन्नौर में 18 वर्षीय नवयुवक, जाखौली में 30 वर्षीय युवक, कुंडली में 32 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय व्यक्ति, चौहान जोशी में 39 वर्षीय महिला, कबीरपुर में 7 वर्षीय बालिका, 3 वर्षीय बालिका, गढ़ी बख्तावरपुर में 45 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवक, कमासपुर में 21 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला, जैनपुर में 26 वर्षीय महिला, मेहंदीपुर में 32 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, बैंयापुर में 42 वर्षीय महिला, रोहणा में मेन खरखौदा रोड पर 29 वर्षीय युवक, खेवड़ा में 26 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, जीएसके कंपनी में 24 वर्षीय युवक, बहालगढ़ में 35 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 83 वर्षीय वयोवृद्ध महिला, 12 वर्षीय लड़की, 27 वर्षीय युवक, 43 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed