फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

40 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 15 मरीज ठीक हुए

Thu, 18 Jun 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां बुधवार को कोरोना पॉजिटिव 40 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकतर पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। हालांकि कुछ दिल्ली से आवाजाही के कारण संक्रमित हुए। जिससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 711 तक पहुंच गया है। वहीं 428 मरीज ठीक होने से 274 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को 40 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शहर के वार्ड नंबर-13 की गली नंबर एक में 23 वर्षीय युवती, सिद्धार्थ कालोनी में 35 वर्षीय युवक व 60 वर्षीय बुजुर्ग, जटवाड़ा में 22 वर्षीय युवक, दिल्ली कैंप में 14 वर्षीय लड़की व 39 वर्षीय महिला, श्रीनगर कालोनी में 6 वर्षीय बच्ची व 28 वर्षीय महिला, सेक्टर-23 में 51 वर्षीय बुजुर्ग व 20 वर्षीय युवक, लाजपत नगर में 12 वर्षीय लड़का, सेक्टर-15 में 51 वर्षीय व्यक्ति व 49 वर्षीय व्यक्ति, एमसी कालोनी में 58 वर्षीय बुजुर्ग, जवाहर नगर में 30 वर्षीय युवती, विशाल नगर में 30 वर्षीय युवक, वेस्ट रामनगर में 23 वर्षीय युवक, आर्य नगर में 35 वर्षीय युवक, देव नगर गली नंबर-3 में 52 वर्षीय व्यक्ति व श्याम नगर में 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
गांव सोहटी में 53 वर्षीय महिला, अहीर माजरा में 71 वर्षीय बुजुर्ग, 45 वर्षीय महिला, डबरपुर में 42 वर्षीय व्यक्ति, बलि कुतुबपुर में 23 वर्षीय युवक, बांय में 32 वर्षीय युवक, दातौली में 42 वर्षीय व्यक्ति, शेखपुरा में ईंट भट्ठे पर 15 वर्षीय लड़की, गढ़ी झंझारा में 28 वर्षीय युवक, नाहरी में 16 वर्षीय लड़का, 12 वर्षीय लड़का, 39 वर्षीय महिला, ठरू में 40 वर्षीय व्यक्ति, भिगान में 21 वर्षीय युवक, कुंडली में 50 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति, कुंडली में 34 वर्षीय युवक व जोशी चौहान में 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा एक अन्य युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिली
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जहां कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, वहीं मरीज ठीक होने पर उनको छुट्टी मिल रही है। डीसी के अनुसार मेडिकल कालेज से बुधवार को 15 मरीजों को छुट्टी मिली है। इनमें शहर के साथ ही गांवों के रहने वाले मरीज हैं। इस तरह 15 मरीजों के ठीक होने पर अभी तक 428 ठीक हो चुके हैं और अन्य का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed