फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

जमानत पर छोड़ा आरोपी कैंटर चालक कोरोना पॉजिटिव, बड़ी व गन्नौर थाने के छह पुलिस कर्मी आईसोलेट

Wed, 17 Jun 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona virus
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क दुर्घटना कर भागने के बाद पकड़ा गया आरोपी कैंटर चालक कोरोना संक्रमित मिला। मरीज को संक्रमण की पुष्टि के बाद थाना बड़ी के तीन पुलिस कर्मियों को सोनीपत के हिंदू स्कूल में आइसोलेट किया गया है। साथ ही इन पुलिस कर्मियों के संपर्क में आने के कारण थाना गन्नौर से भी तीन पुलिसकर्मियों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। कोरोना की पुष्टि होने के बाद जमानत पर चल रहे आरोपी कैंटर चालक को भी करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में था आरोपी कैंटर चालक
20 मार्च को बड़ी जीटी रोड पर मां काली मंदिर के समीप कैंटर ने अपने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी थी। टक्कर की वजह से कैंटर के कैबिन में बैठे की व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि आरोपी चालक कैंटर को मौके पर छोड़ कर भाग गए। थाना बड़ी पुलिस ने इसी आरोप में कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गत दिनों आरोपी करनाल के घरौंडा के रहने वाले चालक को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पुलिस ने 12 जून को गन्नौर के सामुदायिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाई और जमानत पर छोड़ दिया गया। 13 जून चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के कारण उसके संपर्क में आए बड़ी थाने के एक सहायक उप निरीक्षक, थाने के मुंशी व एक मुख्य सिपाही को सोनीपत के हिंदू स्कूल में आइसोलेट कर दिया गया है। उधर बड़ी थाना के मुख्य सिपाही के संपर्क में आने के कारण गन्नौर थाने में तैनात दो सहायक उप निरीक्षक व एक मुख्य सिपाही को भी आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed