फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

कोरोना से गर्भवती महिला समेत दो की मौत, 37 संक्रमित और मिले, 38 मरीज ठीक हुए

Tue, 16 Jun 2020 09:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। वहीं कोरोना लगातार लोगों की जान भी ले रहा है। मरने वालों की संख्या सोनीपत जिले में नौ हो गई है। मंगलवार को भैंसवाल कलां की 22 वर्षीय गर्भवती महिला और राई के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। वहीं जिले में मंगलवार को 37 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें शहर से लेकर गांवों तक के लोग शामिल हैं। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट करा दिया है। इनमें से अधिकतर कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं तो कुछ दिल्ली के कारण भी संक्रमित हुए हैं। जिले में 671 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जिनमें से 413 मरीज ठीक हो गए हैं तो 249 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से 9 मौत हुई
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोविड अस्पताल बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में एक बुजुर्ग कोरोना मरीज हरिकिशन को भर्ती किया गया था, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने अपना पता वेस्ट रामनगर सोनीपत लिखवा रखा था, जबकि वह विजय विहार रोहिणी दिल्ली के रहने वाले थे। इसलिए हरिकिशन को अब सोनीपत के कोरोना मृतकों की सूची से बाहर किया गया है, जिससे मृतकों की संख्या 7 हो गई थी। लेकिन अब यहां कोरोना से मौत के दो मामले सामने आने के बाद 9 मौत हो गई है। भैंसवाल कलां की 22 वर्षीय गर्भवती महिला को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। जहां भर्ती कराए जाने के बाद उसकी जांच कराई गई थी तो वह कोरोना पॉजिटिव मिली है और उसकी अब मौत हो गई है। इसके अलावा राई के 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी पीजीआई में उपचार के दौरान हुई है। उसे पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
बहालगढ़ में एक ही परिवार में महिला समेत उनकी दो बेटियां व एक बेटा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 38 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय बेटा, 14 वर्षीय बेटी व 15 वर्षीय बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले। राजलूगढ़ी गांव में 20 वर्षीय युवक, राजपुर में 49 वर्षीय व्यक्ति, बीसवां मील में 23 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, शिव कालोनी बीसवां मील में 45 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय उसका बेटा, सेवली में 53 वर्षीय व्यक्ति, सबोली में 30 वर्षीय युवक, वेस्ट रामनगर गली नंबर 5 में 65 वर्षीय महिला व 34 वर्षीय महिला, कुंडली में 40 वर्षीय व्यक्ति व 23 वर्षीय महिला, सफियाबाद में 32 वर्षीय महिला, सुदामा नगर में 43 वर्षीय महिला, संजय कालोनी में 62 वर्षीय बुजुर्ग, शिवनगर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इनके अलावा शास्त्री कॉलोनी गली नंबर-1 में 32 वर्षीय महिला व उसका 9 वर्षीय बेटा तो वहां 26 वर्षीय युवक व उसकी 24 वर्षीय पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली है। इस गली में 19 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। सेक्टर-14 में कई कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें 52 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक है। सुदामा नगर में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सोनीपत शहर में 25 वर्षीय युवक, सेक्टर-12 में 39 वर्षीय व्यक्ति, देव नगर में 22 वर्षीय युवती, सब्जी मंडी सोनीपत के पास 40 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-15 में 35 वर्षीय व्यक्ति, सिविल अस्पताल सोनीपत के पास 35 वर्षीय व्यक्ति, विकासपुरी में 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 मरीजों को ठीक होकर छुट्टी मिली
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जहां मंगलवार को जहां 37 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वहीं राहत वाली बात यह है कि 38 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिली है। जिन मरीजों को छुट्टी दी गई, उनमें सबसे ज्यादा 5 मरीज राई गांव के ठीक हुए हैं। इसके अलावा सैनीपुरा से एक, बढ़मलिक गांव से एक, सेक्टर 15 सोनीपत से एक, मेहंदीपुर से दो, जनता कॉलोनी सोनीपत से एक, कबीरपुर से एक, जठेडी गांव से एक, न्यू ब्रह्म कॉलोनी सोनीपत से एक, राजलूगढी से एक, जटोला गांव से एक, अशोक विहार सोनीपत से एक, गन्नौर से एक, राम नगर सोनीपत से एक, छतेहरा से एक, हेम नगर सोनीपत से एक, रोहणा से एक, ब्रह्म कालोनी से एक, प्रगति नगर सोनीपत से दो, विकास नगर सोनीपत से एक, जमालपुरा सोनीपत से एक, ओमेक्स सिटी से एक, बहालगढ़ से एक, जिला जेल से एक, टीडीआई सिटी से एक, जाट जोशी से एक, नाथूपुर से एक, ककरोई से दो, सुंदर सांवरी से एक, असावरपुरसे एक, जीवन विहार सोनीपत से एक मरीज ठीक होकर घर लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed