फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

इंजीनियर समेत तीन कोरोना पॉजीटिव मिले, पांच मरीज ठीक होकर घर लौटे

Fri, 22 May 2020 08:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
corona virus
खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने के दौरान चिकित्सकों की टीम। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सेवली में रहने वाला राई की फैक्टरी का इंजीनियर और सनपेड़ा व देवडू रोड के रहने वाले युवक भी शामिल है। इन सभी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर खानपुर कलां के मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है। इस तरह जिले में 153 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं जिले के 5 मरीज शुक्रवार को ठीक होकर घर लौटे हैं, जिससे 107 मरीज ठीक हो गए है और 45 का सामान्य हालत में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 25 वर्षीय इंजीनियर राई औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में कार्यरत है, जो सेवली के पास एक पीजी में रहता है। इंजीनियर को 19 मई को तेज बुखार व गले में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसकी जांच के लिए सैंपल लिए गए थे और अब इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके संपर्क में आने वाले छह लोग हैं, जिनके सैंपल लिए गए हैं। सनपेड़ा गांव का 26 वर्षीय युवक बीमार रहता है और उसकी दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में डायलिसिस होती है। वह 20 मई को सोनीपत लौटा तो उसके सैंपल लिए गए। जिसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके संपर्क में आने वाले 9 लोग हैं, जिनकी जांच के लिए सैंपल लेने की प्रक्रिया चल रही है। देवडू रोड स्थित शिवधाम कालोनी का 20 वर्षीय युवक पिछले दो माह से दिल्ली में रह रहा था। उसके घर लौटने पर 20 मई को सैंपल लिए गए थे और उसकी अब जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसके संपर्क में दस लोग थे, जिनके सैंपल लिए जाएंगे। इस तरह से जिले में कोरोना पॉजिटिव 153 मामले हो गए हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए यह राहत देने वाला है कि मरीजों की लगातार रिकवरी हो रही है और यहां शुक्रवार को 5 मरीजों की रिकवरी हुई। इस तरह से 107 मरीजों की रिकवरी हो चुकी है और 45 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दो नए कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कराए
डीसी श्यामलाल पूनिया ने सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर दो जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाया है। जहां दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। किशोरा में बच्ची के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव किशोरा व कालूपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा आसपास की जगहों को बफर जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक में कागज भेजने की जगह ई-मेल करने के निर्देश
डीसी श्यामलाल पूनिया ने सभी विभाग अध्याक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के विभिन्न कार्यालयों की ओर से डाक दस्ती भिजवाई जाती है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दस्ती भिजवाए जाने से डाक लेकर आने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका बनी रहती है। ऐसे में डाक लेकर आने-जाने वाले कर्मचारियों का आवागमन कम रखने के लिए जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए जाते हैं कि वह जहां तक संभव हो अपने कार्यालय की डाक ई-मेल के माध्यम से भिजवाएं। कार्यालय को भेजे जाने वाले पत्र की मूल प्रति अपने कार्यालय के रिकार्ड में सुरक्षित रखे। वह डाक मूल रूप से भिजवाई जाए जो आवश्यक हो। यह भी ध्यान रखा जाए कि डाक लेकर आने वाला कर्मचारी मास्क अवश्य पहने हुए हो और सैनेटाइजर भी साथ रखें। कर्मचारी सैनेटाइजर का प्रयोग हर कार्यालय में डाक देने व प्राप्त करने के बाद जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed