{"_id":"5ec554148ebc3e902e76b4e8","slug":"corona-virus-sonipat-news-rtk555825472","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और 9 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, एक मरीज ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और 9 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, एक मरीज ठीक
विज्ञापन
corona virus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव लगातार बढ़ते जा रहे हैं और यहां पिछले एक महीने से रोजाना कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिले में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनमें टीडीआई कुंडली की महिला व किशोरा गांव की 9 साल की बच्ची शामिल है। टीडीआई की महिला का पति पहले कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है, जिससे उसे संक्रमण हुआ। किशोरा का परिवार मुंबई से आया था, जिसकी 9 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन दोनों को मेडिकल कॉलेज खानपुर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव 147 हो गए हैं तो एक मरीज ठीक होने से 102 की रिकवरी हो गई। अब 44 मरीजों का सामान्य हालत में उपचार चल रहा है।
जिले में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें एक टीडीआई कुंडली की रहने वाली महिला है। महिला का पति दस दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसका खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जिसके बाद महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है, जिससे उसे मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं किशोरा का रहने वाला एक परिवार मुंबई में रहता था, जहां वह काम करते थे। वह परिवार कुछ दिन पहले ही वापस लौटा है, जिससे परिवार के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। उस परिवार की 9 साल की बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। उस बच्ची को स्वास्थ्य विभाग ने खानपुर कला मेडिकल कालेज भर्ती करा दिया है। वहीं इन दोनों के संपर्क में रहने वालों के सैंपल कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी भी जांच हो सके। इस तरह जिले में 147 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जिनमें से 102 की रिकवरी हो चुकी है। सीएमओ डॉ. बीके राजौरा के अनुसार 44 मरीजों का सामान्य हालत में उपचार चल रहा है, जिनमें से कई के जल्द ही ठीक होकर छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
--
कोरोना पाॅिजटिव मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कराए
जिन जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे, उनको कंटेनमेंट जोन घोषित करके सील करा दिया गया है। जिससे वहां किसी की आवाजाही नहीं हो सके और वहां से संक्रमण अन्य जगह पर नहीं फैल सके। गली नंबर 19 मयूर विहार सोनीपत, गांव तेवडी व गांव फतेहपुर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। इन जगहों पर आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई है।