फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

यूपी के कौशांबी में कोरोना पॉजीटिव मिला बड़ी की फैक्टरी कर्मी, अन्य कर्मियों की तलाश शुरू

Sat, 11 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
गन्नौर (सोनीपत)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला तो सोनीपत का स्वास्थ्य विभाग उस फैक्टरी में पहुंच गया, जहां वह काम करता था। वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में काम करता था और लॉकडाउन के बाद अपने घर गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कौशांबी के डीएम ने सोनीपत के डीसी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को फैक्टरी में एक भी कर्मचारी नहीं मिला है। कौशांबी जिले के डीएम की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का मजदूर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की एक कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। वह 30 मार्च को कौशांबी पहुंचा था, जहां उसकी जांच कराई गई तो 8 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उस पत्र में कहा गया है कि फैक्टरी में उसके साथ काम करने वाले कर्मियों की स्थिति को दिखवा लिया जाए। डॉ. बीके राजौरा ने बताया कि उस पत्र के मिलने के बाद फैक्टरी में टीम भेजी गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इस बारे में छानबीन की जा रही है, जिससे पूरी स्थिति साफ हो सके। क्योंकि अभी यह भी साफ नहीं है कि वह कर्मी इस फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन अस्पताल की स्टाफ नर्स को किया आइसोलेट
खरखौदा। दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत आनंदपुर झरोठ गांव की स्टाफ नर्स को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही स्टाफ नर्स के परिवार को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहां कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित कई मरीज भर्ती कराए गए थे तो एक पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. नितिन फलस्वाल का कहना है कि प्राथमिक जांच में परिवार सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed