फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona vaccination, front line workers

270 कर्मियों को टीका लगाने का रखा था लक्ष्य, 319 कमियों को लगाया

Fri, 05 Feb 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination, front line workers
सोनीपत। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू हुए द्वितीय चरण में खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप व सबौली स्थित आईटीबीपी से जवान कोरोना वैक्सीन लगवाने नागरिक अस्पताल में पहुंचे। सभी जवानों ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने 270 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। उसके बाद भी 319 कर्मियों को वैक्सीन लग पाई। इसके साथ ही नगर निगम सोनीपत, नपा खरखौदा के कर्मियों ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को नागरिक अस्पताल सोनीपत में 133, सीएचसी बढख़ालसा में 70, सीएचसी गन्नौर में 19, सीएचसी खरखौदा में 24, अर्बन हेल्थ सेेंटर महावीर कालोनी में 53, पीएचसी हलालपुर में 10 व नागरिक अस्पताल गोहाना 10 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई की। नागरिक अस्पताल सोनीपत में किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी ने वैक्सीन नहीं लगाई। जिन लोगों को वीरवार को यह वैक्सीन लगी है, ठीक 28 दिन बाद उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन

--
3 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2 मरीज ठीक हुए
जिले में शुक्रवार को एचएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र राई में दो व सोनीपत के एक अन्य क्षेत्र में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14975 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 2 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 14870 मरीज ठीक हो चुके हैं और 19 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed