फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contracted electrical workers met MLA Barauli regarding demands

Sonipat News: मांगों को लेकर विधायक बड़ौली से मिले अनुबंधित विद्युत कर्मचारी

Thu, 04 Jul 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Contracted electrical workers met MLA Barauli regarding demands
सोनीपत। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने विधायक मोहनलाल बड़ौली के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदेश पदाधिकारी खुशीराम ने कहा कि बिजली निगम का सारा बोझ अनुबंधित कर्मचारियों के कंधों पर है। अनहोनी और प्राकृतिक आपदा के समय अनुबंधित बिजली कर्मी सदैव डटे रहते हैं।
विज्ञापन

यहां तक कि बाढ़, कोरोना संकट, गर्मी व सर्दी में बिजली सेवा सुचारु रखने में कई कर्मियों की जान तक चली गई। ऐसे में उनके संगठन की मुख्य मांग है कि सभी कर्मियों के लिए रेगुलर पॉलिसी बनाए। इसके साथ कैशलेस मेडिकल पॉलिसी, रिस्क अलाउंस, ग्रेच्युटी, एलटीसी व बोनस को लागू किया जाए। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया तो संगठन के सदस्य 5 से 15 जुलाई तक सभी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों को ज्ञापन देंगे और मांगों को पूरा कराने की मांग करेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष बिट्टू श्योराण, जिला सचिव दीपक, मोहित सैनी, संजय दहिया, कवीश, सुरेश मलिक, रविंद्र, जयमल व विष्णु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed