फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract sanitation workers on hunger strike took out a procession

Sonipat News: क्रमिक अनशन कर रहे सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस

Mon, 09 Sep 2024 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Sep 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Contract sanitation workers on hunger strike took out a procession
फोटो 04. सोनीपत शहर में जुलूस निकालते शहरी ठेका सफाई कर्मचारी। स्रोत: पाठक
सोनीपत। शहरी ठेका सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-15 स्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई विधायक आवास के बाहर 70 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने सेक्टर-15 धरनास्थल से सेक्टर-14 स्थित मेयर के कार्यालय तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन

सीआईटीयू के जिला उपप्रधान नवीन ने बताया कि वर्ष 2019 से 2022 तक निगम प्रशासन ने ठेकेदार के साथ मिलकर कर्मियों को चार साल से बकाया तीन करोड़ रुपये का एरियर नहीं दिया है। उन्हें औजार मुहैया नहीं कराए जा रहे। इसके चलते वह लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि एजेंसी की ओर से हटाए गए कर्मियों को वेतन सहित काम पर लिया जाए। मेयर निखिल मदान ने पीसीसी कंपनी के प्रबंधक से फोन पर बात की। मेयर ने आश्वासन दिया कि ठेकेदार ने 11 सितंबर को ठेका सफाई कर्मियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान दीपक कुमार, अनीता, सोना देवी, सुनीता, सुमित्रा, प्रीति, विजय, सुमन, देवराज टांक, अमित, पवन, सन्नी, रिंकू, अरुण, अमित, प्रवीन, वीरेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed