{"_id":"696d32bb5ade83749b02baf2","slug":"construction-work-stopped-due-to-grape-4-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148406-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रैप-4 के चलते निर्माण कार्यों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रैप-4 के चलते निर्माण कार्यों पर लगाई रोक
Mon, 19 Jan 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के अति गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण लागू होने के बाद सोनीपत प्रशासन अलर्ट है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने आपातकालीन स्तर के नियंत्रण उपाय सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
दिल्ली में डीजल ट्रकों के प्रवेश पर कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। केवल स्वच्छ ईंधन से चलने वाले आवश्यक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। जिले में फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में बना हुआ है लेकिन आसपास के क्षेत्रों में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिले में प्रदूषण नियंत्रण के सभी प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है ताकि हालात और खराब न हों। प्रशासन की ओर से जिले में निर्माण और विध्वंस से जुड़े सभी कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों की निगरानी भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने वाली फैक्ट्रियों और इकाइयों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में गश्त कर रही हैं। धूल, धुआं व अन्य प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वायु गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है।
लोगों से खुले में कचरा, पत्ते या अन्य सामग्री न जलाने, निजी वाहनों के कम उपयोग और प्रदूषण कम करने वाले उपाय अपनाने का आग्रह किया गया है।
हालात में और गिरावट आती है तो अतिरिक्त सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाकर जिले की वायु गुणवत्ता को सुरक्षित स्तर पर बनाए रखा जाए और आमजन के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव को रोका जा सके। -अजय मलिक, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनीपत