{"_id":"69b4297ddf4ebf04ca0a24b9","slug":"construction-of-road-on-drain-no-8-embankment-begins-slums-given-one-day-ultimatum-sonipat-news-c-197-1-snp1014-150862-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ड्रेन नंबर 8 की पटरी पर सड़क बनाने का काम शुरू, झुग्गियों को एक दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ड्रेन नंबर 8 की पटरी पर सड़क बनाने का काम शुरू, झुग्गियों को एक दिन का अल्टीमेटम
Sat, 14 Mar 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
ड्रेन 8 पर झुग्गी बनाकर रहने वालों से बात करते कर्मचारी। संवाद
गोहाना। ड्रेन नंबर 8 की पटरी पर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह सड़क चंद्रशेखर पार्क से सोनीपत चुंगी तक और सोनीपत चुंगी से स्कूल तक बनाई जा रही है। काम शुरू होने के साथ ही पटरी पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
चंद्रशेखर पार्क के पास करीब 20 साल से रह रहे गाड़िया लुहारों की करीब 25 झुग्गियां पटरी पर बनी हुई हैं। प्रशासन ने इन झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को एक दिन का अल्टीमेटम दिया है कि वे कल तक अपने झुग्गी-झोपड़ी हटा लें। चेतावनी दी है कि अगर समय पर झुग्गियां नहीं हटाई गईं तो प्रशासन जेसीबी से इन्हें हटवाएगा।
इस चेतावनी के बाद झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गाड़िया लुहारों में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और अचानक हटाने से उन्हें परेशानी होगी। वे पहले अपने लिए रहने की व्यवस्था की गुहार लगाते नजर आए।
विज्ञापन
बताया गया है कि नवंबर 2024 में इस सड़क के लिए दो अलग-अलग प्रोजेक्ट पास हुए थे। चंद्रशेखर पार्क की तरफ वार्ड नंबर 9 और 13 के हिस्से के लिए करीब 81 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। इस योजना में ड्रेन की दीवार बनाना, पानी की निकासी के लिए पाइप डालना और पटरी पर तारकोल वाली सड़क बनाना शामिल है।
वहीं विष्णु नगर की तरफ जो वार्ड नंबर 10 में आता है उसके लिए करीब 68 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। इस योजना में तारकोल वाली सड़क बनाने का प्रोजेक्ट रखा गया था। करीब डेढ़ साल से कुछ विवाद के कारण ये योजनाएं अटकी हुई थीं।
अब इन पर दोबारा काम तेज कर दिया गया है। इसी के चलते आज झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को पटरी खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।