{"_id":"66de39278cca3b7c7b0db137","slug":"conspirator-of-patwaris-kidnapping-arrested-main-accused-identified-sonipat-news-c-197-1-snp1002-124235-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पटवारी के अपहरण का षड्यंत्रकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहचाने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पटवारी के अपहरण का षड्यंत्रकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहचाने गए
Mon, 09 Sep 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड से पटवारी का अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती मांगने के बाद 19 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में पुलिस ने षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से करनाल के जयसिंहपुर हाल गन्नौर के गांधीनगर का रहने वाला संदीप है। वारदात में आरोपी की गाड़ी का ही प्रयोग किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है।
मयूर विहार निवासी पटवारी ओमप्रकाश ने वीरवार को पुलिस को बताया था कि वह सोनीपत की जाजी तहसील में पटवारी हैं। बुधवार सुबह वह मयूर विहार स्थित अपने घर से कार्यालय के लिए निकले थे। रास्ते में खाकी पेंट, पुलिसकर्मियों जैसी बेल्ट व जूते और सफेद कमीज पहने युवक ने इशारा कर उनकी गाड़ी रुकवा ली थी।
विज्ञापन
लिफ्ट लेने के बाद आरोपी ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी थी और उनकी ब्रेजा गाड़ी में ही अपहरण कर घुमाते रहे। पीछे दूसरी गाड़ी में आरोपी के अन्य तीन साथी भी आ गए थे और दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने का दबाव बनाया था।
बाद में वह दबाव बनाकर 19 लाख रुपये लेकर भाग गए थे। उन्होंने पटवारी को गांव बड़वासनी के पास छोड़ दिया था। मामले में जांच कर रही स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम में शामिल एसआई जितेंद्र की टीम ने षड्यंत्रकारी संदीप को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।