फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress holds protest amidst heavy police presence; submits memorandum addressed to the President.

Sonipat News: पुलिस पहरे के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Jul 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Congress holds protest amidst heavy police presence; submits memorandum addressed to the President.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में सीटीएम को ज्ञापन सौंपते जिला अध्यक्ष कमल दिवान, संजीव दहिया, पूर्
सोनीपत। प्रधानमंत्री आवास घेराव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच की संभावना को देखते हुए बुधवार को जिलेभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर सुबह से ही बल तैनात कर दिया। कुछ नेताओं को घरों और थानों में रोका गया। हालांकि बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व प्रदेश महासचिव रणजीत कौशिक, जिला पार्षद संजय बड़वासनी, युवा कांग्रेस नेता अंकित दहिया, जिला महासचिव प्रीतम कौशिक सहित कई नेताओं को उनके आवासों या थानों में रखा। कांग्रेस विधायकों और पूर्व विधायकों के आवासों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। डॉ. सत्यवीर निर्माण को साथियों के साथ दिल्ली जाते समय रेलवे स्टेशन पर डिटेन कर सिविल लाइन थाना में रखा गया। गोहाना, खरखौदा, राई और गन्नौर क्षेत्रों में भी कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
विज्ञापन

इसी दौरान शहरी कांग्रेस अध्यक्ष कमल दिवान पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंच गए। बाद में सोनीपत लौटकर उन्होंने लघु सचिवालय में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, युवाओं के अधिकारों तथा छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि युवा रोजगार, निष्पक्ष भर्ती और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार समस्याओं का समाधान करने की बजाय आंदोलनों को रोकने में लगी है।
प्रदर्शन में कांग्रेस ये नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन में पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पदम सिंह दहिया, सुखबीर फरमाना, जयवीर आंतिल, जय भगवान आंतिल, प्रशांत शर्मा, अमन दीप परासर, मुकेश पन्नालाल, नीटू दहिया, राजेश सेवली, सौरभ सचदेवा, बिन्नी भारद्वाज, पार्षद नवीन कुमार (बिट्टू), अनूज जैन, कुलदीप देशवाल, बबला मलिक, नरेंद्र हुड्डा, जयवीर राठी, विक्की पांची, सोनू वर्मा, दीप आंतिल, राकेश मदान, रणदीप दहिया, रविंद्र मलिक, राकेश सौदा, प्रेम नारायण गुप्ता, आशा अहलावत, सुषमा सहित अन्य मौजूद रहे।
अंकित दहिया रातभर थाना में रहे
खरखौदा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दहिया को मंगलवार देर शाम एहतियातन हिरासत में लेकर रातभर थाना में रखा गया। बुधवार को उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुनील पार्षद के पिपली स्थित आवास पर भी पुलिस पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिले।

गन्नौर में कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया
गन्नौर में कांग्रेस नेता राजेश पहलवान पुरखासिया को दिल्ली जाने की तैयारी के दौरान हिरासत में लिया गया और बाद में छोड़ दिया गया। गोहाना क्षेत्र में पुलिस ने जिला पार्षद रवि इंदौरा, जिला उपाध्यक्ष जगशेर नूरनखेड़ा, हरियाणा युवा कांग्रेस के अनुज लठवाल, गोहाना हलका युवा अध्यक्ष ध्रुव लठवाल और बरोदा हलका युवा अध्यक्ष आशीष लठवाल को भी एहतियातन हिरासत में लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में सीटीएम को ज्ञापन सौंपते जिला अध्यक्ष कमल दिवान, संजीव दहिया, पूर्

फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में सीटीएम को ज्ञापन सौंपते जिला अध्यक्ष कमल दिवान, संजीव दहिया, पूर्

फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में सीटीएम को ज्ञापन सौंपते जिला अध्यक्ष कमल दिवान, संजीव दहिया, पूर्

फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में सीटीएम को ज्ञापन सौंपते जिला अध्यक्ष कमल दिवान, संजीव दहिया, पूर्

फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में सीटीएम को ज्ञापन सौंपते जिला अध्यक्ष कमल दिवान, संजीव दहिया, पूर्

फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में सीटीएम को ज्ञापन सौंपते जिला अध्यक्ष कमल दिवान, संजीव दहिया, पूर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed