फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress and BJP comment on each other for show: Sunaina

दिखावे के लिए एक-दूसरे पर टिप्पणी करती है कांग्रेस व भाजपा : सुनैना

Wed, 20 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Congress and BJP comment on each other for show: Sunaina
फोटो :16: सोनीपत के खरखौदा में कार्यकर्ताओं से चर्चा करती इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। इनेलो की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां एक जैसी है। दोनों सिर्फ दिखावे के लिए एक-दूसरे पर टिप्पणी करती हैं। उन्होंने ये बातें रोहतक मार्ग स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के कार्यक्रम स्थल पर कहीं।
रोहतक मार्ग स्थित मिलन गार्डन में बुधवार को इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला हलका स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने स्थल का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

सुनैना चौटाला ने कहा कि विधानसभा में इनेलो के केवल दो विधायक हैं, फिर भी अभय सिंह चौटाला लगातार प्रदेश की समस्याओं को मजबूती से उठाते हैं। वहीं कांग्रेस के बड़े नेता सिर्फ शेरो-शायरी व चुटकुलों में समय बिताने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस आपस में फ्रेंडली मैच खेल रही हैं। जनता असली विकल्प के रूप में इनेलो को देख रही है। 25 सितंबर को रोहतक में देवीलाल जयंती सम्मान दिवस मनाया जाएगा, जिसे लेकर बुधवार को अभय चौटाला खरखौदा आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed