{"_id":"58ff95374f1c1b0b71c0d0fc","slug":"cold-drink-agency-owner-death-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी संचालक बलजीत का फाइल फोटो।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी मालिक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव सोमवार की रात राठधना रोड पर पड़ा मिला। शव के पास एक पिस्टल भी पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह रखवाया, जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटेल नगर निवासी बलजीत हरियाणा पुलिस का पूर्व कर्मचारी था। फिलहाल शहर में कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी चला रहा था। इससे पहले उसने कुछ समय प्रॉपर्टी डीलर का काम भी किया था। परिजनों के अनुसार वह सोमवार को हर रोज की तरह घर से एजेंसी के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। जब उन्होंने बलजीत के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद उनका बेटा हिमांशु अपने पिता को एजेंसी पर देखने के लिए गया। जब वह राठधाना रोड पर पहुंचा तो अपने पिता की कार वहां खड़ी दिखाई दी। उसने कार के पास जाकर देखा तो उसके पिता का खून से लथपथ शव कार के पास में पड़ा था। उसने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव के पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है, जिसमें एक गोली कम मिली है। वहीं मामले में एएसपी डीके भारद्वाज भी सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले में पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि बलजीत की हत्या की गई है।
राठधाना रोड पर शव मिला था। एफएसएल टीम ने भी मौके पर जांच की है। शव के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
-पहलाद, थाना सदर प्रभारी।