फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CNG supply stopped, drivers troubled

Sonipat News: सीएनजी आपूर्ति ठप, वाहन चालक परेशान

Wed, 20 Aug 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
CNG supply stopped, drivers troubled
फोटो :34: सोनीपत के सेक्टर-7 स्थित सीएनजी स्टेशन पर पहुंचे वाहन चालक। स्रोत पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। सीएनजी स्टेशनों पर मंगलवार को भी आपूर्ति बाधित रही, जिससे हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सुबह से ही पंपों पर पहुंचते रहे लेकिन अधिकांश पंप बंद रहे और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य यमुना नदी के जलस्तर कम होने पर ही पूरा किया जा सकेगा, इसलिए आपूर्ति बहाल होने में अभी समय लग सकता है।

जिले में 23 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं, जो गेल गैस कंपनी की गौना-बवाना पाइपलाइन से जुड़े हैं। 16 अगस्त को उत्तर प्रदेश के बागपत में गांव मवी कलां के पास यमुना नदी से गुजर रही यह पाइपलाइन तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते सीएनजी आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को सेक्टर-7 के एक पंप पर आंशिक आपूर्ति दी गई, लेकिन गैस का दबाव बेहद कम रहने के कारण लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर बाद यह पंप भी बंद करना पड़ा।
विज्ञापन




कामर्शियल वाहन ठप, उद्योगों पर भी असर

जिले में 24 हजार से अधिक सीएनजी वाहन पंजीकृत हैं। आपूर्ति बंद होने से निजी वाहन चालक मजबूरी में पेट्रोल का सहारा ले रहे हैं। वहीं ऑटो, टैक्सी और कैंटर जैसे कामर्शियल वाहनों के पहिए थम गए हैं। इससे परिवहन व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ा है। माल ढुलाई प्रभावित होने से उद्योगों तक कच्चा व तैयार माल पहुंचना भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
बागपत के पास यमुना में जलस्तर बढऩे से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। तकनीकी टीम मरम्मत कार्य में जुटी है, लेकिन जलस्तर सामान्य होने तक समय लगेगा। उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील है।- -राज सिंह दहिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गेल गैस सीएनजी स्टेशंस


-स्थिति सामान्य करने के लिए वैकल्पिक उपाय तलाशे जा रहे हैं। जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है।-दीप चंद, अधिकारी, गेल गैस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed