फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cm inguarate askoa university

भारतवर्ष युवाओं का देश, पूरा विश्व हमारी तरफ देख रहा

Sun, 31 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 31 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
cm inguarate askoa university
भारतवर्ष युवाओं का देश है और इसकी 60  प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 35 वर्ष के आयु वर्ग के बीच है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। भारत में जनसंख्या संतुलन के साथ-साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित कर योजनाएं तैयार की जा रही हैं। यह दावा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने की। वह रविवार को राजीव गांधी एजूकेशन सिटी स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के दूसरे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि देश की आजादी के बाद बनी सरकारों ने व्यवस्था प्रणाली सुधारने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और फलस्वरूप आज भ्रष्टाचार सरकारी तंत्र में एक घुन के रूप में घुस चुका था। हमारी सरकार ने ई-प्रशासन के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की पहल की है और काफी हद तक सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा कि पहली बार युवा वर्ग सरपंच बनकर आगे आए हैं। इसके अलावा महिलाओं और गांव की लड़कियों को भी लोगों ने चुना है, जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इससे न केवल अपराधों में कमी आएगी बल्कि पढ़े-लिखे जनप्रतिनिधि विकास के काम भी लगन से करेंगे। उन्होंने हरियाणा राज्य कौशल विकास मिशन के गठन की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


विवि देता है 60 फीसदी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रूद्रांग्शु मुखर्जी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय के विजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या 570 है तथा आगामी शैक्षणिक सत्र तक इसे 900 ले जाने का लक्ष्य है। वर्ष 2020 तक 2000 विद्यार्थी व 150 संकाय सदस्य तक पहुंचाया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर के तीसरे चरण के भवन की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय एवं महिला बाल विकास तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. राकेश गुप्ता, हरियाणा भवन नई दिल्ली के प्रधान आवासीय सचिव आनंद मोहन शरण, पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत, रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ललित बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल, मोहन लाल बडौली, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा, एसडीएम निशांत यादव, विवि के संस्थापक सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मन की बात का किया उल्लेख
सीएम ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि अभी लगभग एक घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी अपनी मासिक मन की बात कार्यक्रम के दौरान रेडियो के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भी हरियाणा में लिंगानुपात बढ़ने पर खुशी जताई। सीएम ने बताया कि जब ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत के लिए हरियाणा को चुना गया तो कुछ लोगों ने पीएम मोदी को मना किया था, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया था कि यहां कार्यक्रम सफल होगा। कार्यक्रम के बाद से अब तक लगातार लिंगानुपात में वृद्धि हो रही है। दिसंबर में पहली बार 900 से अधिक लड़कियों ने जन्म लिया।

एमओयू किया साइन
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हरियाणा सरकार और अशोका यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू भी साइन किया गया। एमओयू पर सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. राकेश गुप्ता व अशोका विश्वविद्यालय की ओर से संस्थापक सदस्य और प्रति कुलपति विनीत गुप्ता ने हस्ताक्षर किये। इसके तहत 25 छात्रों को सीएम फेलोशिप दी जाएगी। ये छात्र प्रदेश सरकार की ई-गर्वनेंस को और बेहतर बनाने के लिए सहायता करेंगे।

सरकार नहीं कर रही द्वेष भावना से काम
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में सीएम खट्टर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुडा के राजनीतिक द्वेष के आरोपों पर कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार भेदभाव से काम करने में विश्वास नहीं रखती। सीएलयू मामले पर पूर्व विधायकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हरियाणा के लोकायुक्त की सिफारिशों के आधार पर की जा रही है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी इसे सही ठहराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों पर तो एक-एक करके काम कर रही है परंतु इससे भी हटकर जनहित के अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जो शायद विपक्षी पार्टी के नेताओं को रास नहीं आ रहे हैं। सोनीपत तक मेट्रो रेल परियोजना के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंडली तक मेट्रो का प्रस्ताव पहले ही केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है और भविष्य में आगे इसका विस्तार किया जाएगा।


21 को रोहतक में रविदास जयंती का सरकारी कार्यक्रम
संत रविदास जयंती के बारे में कुछ नेताओं द्वारा राजनीति किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 फरवरी को रोहतक में रविदास जयंती राज्यस्तरीय समारोह के साथ मनाई जा रही है। हरियाणा सरकार ने कबीर जयंती, बाल्मीकि जयंती को भी सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया है और इसी कड़ी में रविदास जयंती का कार्यक्रम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed