फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM gifts four water projects worth Rs 104 crore

Sonipat News: सीएम ने दी 104 करोड़ की चार जल परियोजनाओं की सौगात

Mon, 19 May 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
CM gifts four water projects worth Rs 104 crore
सोनीपत। गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले को चार जल परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने 104 करोड़ रुपये की गन्नौर, गोहाना व खरखौदा में तीन जल परियोजनाओं का शिलान्यास किया तो एक का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चारों परियोजनाओं से पेयजल की किल्लत दूर हो सकेगी। परियोजनाओं पर 104 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत आएगी। इनमें से 84.82 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 19.23 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन शामिल है।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

खरखौदा शहर : अमृत 2.0 योजना के तहत मौजूदा जलापूर्ति योजना को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त संरचनाओं का निर्माण और वितरण नेटवर्क बिछाने का काम प्रस्तावित है। इसकी अनुमानित लागत 26.46 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना शहर : अमृत 2.0 के तहत मौजूदा जल योजना को सुदृढ़ करने के लिए कार्य प्रस्तावित है, जिसकी लागत 15.86 करोड़ रुपये है।

गन्नौर शहर : यहां जलापूर्ति योजना को सशक्त बनाने के लिए 42.50 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है।

इनका हुआ उद्घाटन

मुंडलाना और शामड़ी गांव समूह : चार गांवों की जल आपूर्ति योजना के तहत जेएलएन नहर से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। यह परियोजना अब पूरी हो चुकी है। इसका उद्घाटन सीएम ने किया। इस पर 19.22 करोड़ रुपये लागत आई है।

गुरु गोरखनाथ के नाम पर होगा एक चौक का नामकरण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जोगी समाज की मांग पर मंच से घोषणा की कि शहर के किसी एक चौक का नाम गुरु गोरखनाथ के नाम पर होगा। इसके लिए उन्होंने डीसी डॉ. मनोज कुमार को शीघ्रता से कार्य करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने जिले की जोगी धर्मशालाओं की मरम्मत करने के लिए भी धनराशि देने की घोषणा की।

बिजेंद्र मलिक को बता गए गोहाना विधायक
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संबोधन के दौरान गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक को गोहाना का विधायक बोल दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री की जुबान से यह गलती से निकल गया, लेकिन नीचे बैठे कई भाजपा नेताओं ने इस पर चुटकी ली और बिजेंद्र मलिक को बधाई तक दे डाली। उधर, जोगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चंद्र जोगी ने मंच से कहा कि आज प्रदेश में जोगी समाज के किसी व्यक्ति के स्कूटर का चालान करने से बचाने वाला नेता कोई नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके समाज के नेताओं को ऐसे पदों पर एडजस्ट करें, जिससे वह अपने समाज के लोगों की मदद कर सकें।

सर्वजातीय महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज में बढ़ रहा भाईचारा : डॉ. अरविंद शर्मा

विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संतों महापुरुषों की जयंती सरकार की तरफ से मनाने की परंपरा हमारी सरकार ने शुरू की है। इसी कड़ी में आज का यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ भगवान शिव के रूप थे। उन्होंने योग को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि हर व्यक्ति को उसका हिस्सा मिलना चाहिए। इसी सोच के साथ इन्होंने समाज के हर वर्ग को बराबरी का हक दिया है। इन कार्यक्रमों में 36 बिरादरी शामिल होती है, जिससे भाईचारा बढ़ता है।

24 घंटे लोगों की बात सुनने के लिए तैयार हैं सीएम : बड़ौली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ऐसा बन गया है कि हर जरूरतमंद महसूस करता है कि यह राज्य मेरा है, यह मुख्यमंत्री मेरा है। मुख्यमंत्री 24 घंटे लोगों की बात सुनने के लिए तैयार रहते हैं। सरकार की प्रत्येक योजना जरूरतमंद के घर तक पहुंचे, इसी ध्येय के साथ हरियाणा सरकार काम कर रही है। गुरु गोरखनाथ की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

गुरु गोरखनाथ ने सनातन संस्कृति का प्रचार करते हुए ग्रंथों की रचना की : मदान
विधायक निखिल मदान ने गुरु गोरखनाथ को नमन किया और उन्हें तप, त्याग, योग और साधना का प्रतीक बताते हुए कहा कि गुरु गोरखनाथ ने पूरे भारत का भ्रमण किया। सनातन संस्कृति का प्रचार करते हुए ग्रंथों की रचना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में हर समाज, हर जाति के महापुरुषों का सम्मान किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को वितरित कीं ट्राई साइकिलें
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने इंडियन ऑयल के सीएसआर फंड से दी गई 100 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल में से 30 दिव्यांगजनों को वितरित की।

यह रहे मौजूद

राई से विधायक कृष्णा गहलावत, गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान व खरखौदा से पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, सतीश नांदल, सोनीपत भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, प्रदीप सांगवान, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, निशांत छोक्कर, सुमित्रा चौहान, जोगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चंद जोगी, सुरेश जोगी, चरण सिंह जोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed