फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cm flying raid

सोनीपत व गोहाना तहसील में सीएम फ्लाइंग का छापा, खंगाला रिकार्ड

Tue, 28 Jul 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
cm flying raid
सोनीपत। सीएम फ्लाइंग ने सोमवार को सोनीपत व गोहाना तहसील में पहुंचकर छापा मारा। टीम ने तहसील में रिकार्ड की जांच की। साथ ही तहसील में पहुंचे लोगों से भी बातचीत की। छापे की पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई। तहसील से कोई रिकार्ड कब्जे में लिया गया है या नहीं और जांच में क्या सामने आया इसे लेकर अधिकारी कुछ नहीं बोले। उन्होंने इसे रुटीन चेकिंग बताया है। हालांकि प्रदेश में रजिस्ट्रियों को लेकर हुए गड़बड़झाले के बाद तहसीलों में सीएम फ्लाइंग की दस्तक को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को राहत देने और राजस्व एकत्रित करने के लिए संपत्तियों की रजिस्ट्रियां खोल दी थी। हालांकि पिछले दिनों कुछ स्थानों पर संपत्तियों की रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी के मामले भी सामने आए हैं। इस संबंध में विधायकों व आम लोगों ने प्रदेश सरकार से शिकायत की है। शिकायतों के आधार पर प्रदेश सरकार ने जांच भी शुरू कर दी है और 17 अगस्त तक तहसीलों में रजिस्ट्रियों पर रोक भी लगाई गई है। लॉकडाउन व अनलॉक के दौरान गोहाना व सोनीपत में भी काफी रजिस्ट्रियां हुई थीं। संपत्तियों की रजिस्ट्रियां नियम के अनुसार हुई या नहीं इसकी भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसी बीच सोमवार को सीएम फ्लाइंग की टीम सोनीपत व गोहाना पहुंची और तहसीलों का रिकार्ड खंगाला। अधिकारियों ने लॉकडाउन व अनलॉक में हुई रजिस्ट्रियों का रिकार्ड भी खंगाला। अधिकारियों ने तहसील कार्यालयों के अधिकारियों से पूछताछ करने के साथ ही लोगों से भी बातचीत की। टीम ने यह कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय रखी। दोनों तहसीलों के अधिकारी भी मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गोहाना व सोनीपत की तहसीलों में टीम भेजकर जांच कराई गई है। यह रूटीन की जांच थी। जिसमें देखा गया कि तहसीलों में कागजात ठीक से हो रहा है या नहीं। लोगों को सहुलियत मिलने की भी जांच की गई।
-अजीत सिंह, डीएसपी सीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed