फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleanliness Survey...Sonipat gets Ministerial Star Award, honour from Union Minister

Sonipat News: स्वच्छता सर्वेक्षण...सोनीपत को मिला मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री से मिला सम्मान

Fri, 18 Jul 2025 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness Survey...Sonipat gets Ministerial Star Award, honour from Union Minister
फोटो 03: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव ज
सोनीपत। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वीरवार को स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के तहत सोनीपत नगर निगम को मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सोनीपत को मध्यम श्रेणी के शहरों में स्वच्छता के मामले में हरियाणा में दूसरी व देश में 38वीं रैंकिंग मिलने पर यह अवार्ड केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिया है।
विज्ञापन

इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेयर राजीव जैन ने कहा कि यह पुरस्कार सोनीपत की जागरूक जनता, कर्मठ सफाई कर्मचारियों और नगर निगम की समर्पित टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से वीरवार को जारी स्वच्छता रैंकिंग में सोनीपत को देश में 38वां स्थान मिला है। साथ ही प्रदेश में सोनीपत ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछली बार राज्य में सोनीपत नगर निगम ने 21वां रैंक और देश में 260वां स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत कूड़ा मुक्त शहर में एक स्टार रेटिंग मिली थी। इस बार कूड़ा मुक्त शहरों की सूची में सोनीपत को पहली बार तीन स्टार रेटिंग का तमगा दिया गया है।
पिछले वर्ष एक लाख की जनसंख्या वाले गोहाना को राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर स्वच्छ सिटी अवाॅर्ड से सम्मानित किया था। इस बार गोहाना को राज्य में छठा स्थान और देश में 123वीं स्वच्छता रैंकिंग मिली है।

कार्यक्रम में अवाॅर्ड लेने के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गाेयल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास गुप्ता, निदेशक पंकज कुमार, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, संयुक्त निदेशक कंवर सिंह व मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सतेंद्र दहिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed