फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   civic amenties

कामी रोड पर खर्च होंगे 1.53 करोड़, निर्माण में देरी पर मंत्री नाराज

Tue, 02 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 02 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic amenties
करीब डेढ़ साल सेे शुगर मिल से शहर की तरफ सब्जी मंडी चौक तक कामी रोड की हालत खराब है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी अब आम जनता को सुविधा देने हेतु 1.53 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बरसाती पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से स्ट्रांग वाटर लाइन जटवाड़ा से कामी रोड ड्रेन नंबर-6 तक बिछाए जाने के बाद सड़क की हालत खराब हो गई। सड़क के दोबारा निर्माण का काम चल रहा है, लेकिन 1200 मीटर सड़क के टुकड़े के निर्माण में हो रही देरी पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शहर में बरसात के दिनों में पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। जिससे लोगों को सड़कों से गुजरने पर भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार वाहन चालक बरसाती पानी में ही फंसकर खड़े हो जाते है। शहर में बरसाती पानी की समस्या की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 20 करोड़ रुपये की राशि से पाइप लाइन दबाई जा रही है। जो रोहतक  रोड, आइटीआई चौक  सहित अन्य क्षेत्रों में डाली जा रही है। जिसमें कामी रोड भी शामिल है। कामी रोड पर स्ट्रांग वाटर लाइन डाले जाने का काम पूरा हो चुका है।  
विज्ञापन


हनुमान नगर के पास कई वर्षों तक बनी रही निकासी की समस्या
शहर से निकलते ही शुगर मिल के पास हनुमान नगर इलाके में रोड गंदे पानी की समस्या बनी रहती थी। आए दिन गंदे पानी की निकासी न होने से हादसा होना संभव था। इस समस्या के समाधान के लिए हनुमान नगर क्षेत्र के लोग कई बार स्थानीय विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर चुके थे। पानी की निकासी न होने से क्षेत्र में मच्छरों का आतंक रहता था। जिससे क्षेत्रवासयों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से तोड़ी सड़क की राशि न मिलने पर बनाया एस्टीमेट
स्ट्रांग वाटर लाइन बिछाए जाने के बाद कामी रोड की हालत खराब हो चुकी है। इसके पुनर्निर्माण हेतु पीडब्ल्यूडी ने 57 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपा था। लेकिन वहां से कोई भी राशि मुहैया न होने से खुद पीडब्ल्यूडी ने खस्ता पड़ी 1200 मीटर कामी रोड की हालत को सुधारने के लिए 1.53 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया। जिसके बाद मुख्यालय की ओर से मंजूरी भी मिल चुकी है।

टेंडर के लिए पीडब्ल्यूडी ने मुख्यालय भेजी डीएनआईटी
रोड के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर के आमंत्रण हेतु लोक निर्माण विभाग ने डीएनआईटी (डिटेल नोटिस इन्वाइटिंग टेंडर) तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। डीएनआईटी पर मंजूरी के बाद विभाग की ओर से निविदाएं आमंत्रित की जाएगी। 1200 मीटर खस्ता हाल पड़े टुकड़े सीसी ब्लॉक बिछाएं जाने है।


कामी रोड की हालत को सुधारने के लिए डीएनआईटी तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओकर से विभाग को कोई मदद न मिलने सेेेे कामी रोड पर 1200 मीटर का टुकड़ा अधर में लटका पड़ा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
-सुशील आंतिल, एएसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed