फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   City streets will be improved with Rs 34.58 crore, sewer line will be laid

Sonipat News: 34.58 करोड़ से सुधरेंगी शहर की गलियां, बिछाई जाएगी सीवर लाइन

Sun, 16 Jun 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
City streets will be improved with Rs 34.58 crore, sewer line will be laid
फोटो 12. सोनीपत के शिव कॉलोनी स्थित गली नंबर 7, जहां नगर निगम की ओर से कंक्रीट की सड़क बनाई जाए
सोनीपत। शहर के विकास के लिए खाका चार माह पहले खींच लिया गया था। अब उसको सिरे चढ़ाने के लिए 34.58 कराेड़ रुपये से शहर की गलियों का निर्माण किया जाएगा। दूषित पानी की निकासी के लिए कई कॉलोनियों में पुरानी सीवर लाइन को बदला जाएगा। साथ ही कई स्थानों पर नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। नगर निगम कार्यालय में 15 फरवरी को हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में शहर के विकास कार्य कराने के लिए 50 कराेड़ के बजट की मंजूरी दी गई थी। इसमें से 34.58 कराेड़ के टेंडर आवंटित होते ही विकास कार्य शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

शहरवासी काफी समय से पानी निकासी व गलियों के निर्माण की मांग कर रहे थे। चुनाव आचार संहिता लगने से पहले टेंडर लगाए थे, लेकिन ठेकेदारों ने टेंडर प्रणाली को लेकर सवाल उठाए तो काम आवंटित नहीं हो सके। चुनाव आचार संहिता हटते ही नगर निगम ने दोबारा टेंडर लगाए हैं। चुनाव से पहले पार्षदों ने आरोप लगाए थे कि पूर्व की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में पारित हुए कामों को सिरे नहीं चढ़ाया जा रहा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से जानबूझकर विकास कार्य को लटकाया जा रहा है। शहर के अधिकतर वार्डों में गलियाें का निर्माण किया जाना है। इसके लिए लोग निगम कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहे थे। इसको लेकर 29 जनवरी को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया था। इसके बाद 15 फरवरी को हुई बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में होने वाले कार्यों के लगाए टेंडर
-शिव कॉलोनी में गली नंबर 1 व 7 को 84.85 लाख रुपये की लागत से कंक्रीट से पक्का किया जाएगा।
- आईटीआई चौक से रामजस स्कूल वाली गली के पीछे 33 फुट सड़क तक 47.22 लाख रुपये सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
- इंद्रा कॉलोनी में बारिश के पानी की निकासी के लिए 38.75 लाख रुपये की लागत से स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाई जाएगी।
- मुरथल रोड से सेक्टर-14 टी प्वाइंट व कम्युनिटी सेंटर रोड पर 86.14 लाख रुपये से स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाई जाएगी।
- सैनीपुरा एक्सटेंशन में 77.91 लाख रुपये की लागत से गलियों को कंक्रीट से पक्का किया जाएगा।
- कामी रोड से श्रीराम पुलिया तक 91.76 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएगी।
- इंडियन कॉलोनी व शास्त्री कॉलोनी में 122.27 लाख रुपये से गलियों का निर्माण किया जाएगा।
- इंडियन कॉलोनी एक्सटेंशन में 241.56 लाख रुपये से गलियों का निर्माण किया जाएगा।
- रेड रोज स्कूल कॉलोनी में 212.92 लाख रुपये से गलियों का निर्माण किया जाएगा।
- जटवाड़ा में 111.07 लाख रुपये से सीवर लाइन बिछाने के साथ कंक्रीट की गलियाें का निर्माण किया जाएगा।
- सुंदर सांवरी में 166.97 लाख रुपये से सीवर लाइन बिछाने के साथ कंक्रीट की गलियाें का निर्माण किया जाएगा।
- ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 91.56 लाख रुपये से गलियों का निर्माण किया जाएगा।
- प्रगति नगर में 150.81 लाख रुपये से कंक्रीट की गलियाें का निर्माण किया जाएगा।
- प्रगति नगर एक्सटेंशन में 29.71 लाख रुपये से गलियाें का निर्माण किया जाएगा।
- सरस्वती विहार व मयूर विहार में 102.29 लाख रुपये से कंक्रीट की गलियाें का निर्माण किया जाएगा।
- जाहरी कॉलोनी बाईपास के पास 33.70 लाख से गलियों का निर्माण किया जाएगा।
- गोहाना बाईपास के पास 141.96 लाख रुपये से गलियाें का निर्माण किया जाएगा।
- मयूर विहार एक्सटेंशन में 139.01 लाख रुपये से गलियाें का निर्माण किया जाएगा।
- जीवन विहार एक्सटेंशन में 106.47 लाख रुपये से गलियाें में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएगी।
- विकास नगर एक्सटेंशन में 66.72 लाख रुपये से गलियाें में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएगी।
- मामचंद कॉलोनी एक्सटेंशन में 80.34 लाख रुपये से गलियाें में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएगी।
- लहराड़ा में 82.30 लाख रुपये की लागत से रास्ते को पक्का किया जाएगा।
- ट्यूलिप अस्पताल के आसपास गलियों में 59.28 लाख से सीवर लाइन को बदला जाएगा।
- महाराणा प्रताप चौक से ड्रेन नंबर छह तक 91.16 लाख रुपये से सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
- गढ़ी ब्राह्मणान काॅलोनी में 89.34 लाख रुपये से गलियों का निर्माण किया जाएगा।
- शिव मॉडर्न स्कूल कॉलोनी में 386.16 लाख रुपये से गलियां बनाई जाएगी।
- अशोक विहार में 3.88 लाख रुपये से गली निर्माण किया जाएगा।
- आर्य नगर व वेस्ट रामनगर में 47.78 लाख रुपये से सीवर लाइन बदली जाएगी।
- गांव लिवान में 123.15 लाख रुपये से सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
- गांव राई में 122.96 लाख रुपये से सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
- खन्ना कॉलोनी में 89.84 लाख रुपये से सीवर लाइन बदली जाएगी।
- कबीरपुर, जीवन नगर, न्यू जीवन नगर व शादीपुर में 138.21 लाख रुपये से सीवर लाइन बदली जाएगी।


वर्जन
शहर में गलियों के निर्माण के लिए 34.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही गलियों से पानी निकासी के लिए कई स्थानों पर नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही कई अन्य जगहों पर पुरानी सीवर लाइन बदली जाएंगी। टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।-विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed