{"_id":"66f2101089acd620be0f9144","slug":"citu-members-celebrated-black-day-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124991-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीआईटीयू के सदस्यों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीआईटीयू के सदस्यों ने मनाया काला दिवस
Tue, 24 Sep 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07. सोनीपत के अग्रसेन चौक पर सरकार का पुतला जलाते सीआईटीयू के सदस्य। स्रोत: पाठक
सोनीपत। राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सीआईटीयू के सदस्यों ने सोमवार को काला दिवस मनाया। उन्होंने अग्रसेन चौक पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला जलाया।
सेक्टर-15 स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के आवास पर चल रहे शहरी ठेका सफाई कर्मियों के धरने पर अलग-अलग यूनियनों के कार्यकर्ता पहुंचे और दो माह से ज्यादा समय से जारी धरने पर समर्थन किया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से शहरी ठेका सफाई कर्मियों की मांगों का समाधान किया जाए। इसके बाद उन्होंने भाजपा अध्यक्ष कार्यालय से अग्रसेन चौक तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू की प्रधान अनीता, सचिव राजेश टॉकी व कोषाध्यक्ष आनंद शर्मा कर रहे थे। इस दौरान सोना देवी, नवीन चावरिया, अजय टांक, मिनाक्षी, सुमन सैनी, सुनीता भी मौजूद रहे।