{"_id":"680fcefff9cea62c58045af4","slug":"childrens-education-not-disrupted-books-of-new-curriculum-found-in-plaza-sonipat-news-c-197-1-snp1008-135858-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बच्चों की नहीं बाधित होगी पढ़ाई, मिलने लगीं नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बच्चों की नहीं बाधित होगी पढ़ाई, मिलने लगीं नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें
Tue, 29 Apr 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में पहुंचा नए पाठ्यक्रम की पुस्तकों का भंडारण। संवाद
सोनीपत। राजकीय विद्यालयों में करीब एक महीने से पाठ्यक्रम पुस्तकों का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सभी विद्यार्थियों को दो दिन के अंदर नई पुस्तकें मुहैया करवा दी जाएंगी। शिक्षा विभाग के पास कक्षा पहली से पांचवीं, सातवीं और आठवीं की पुस्तकें पहुंच गई हैं। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सभी सात ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकों के वितरण का कार्य शुरू कर दिया है।
अमर उजाला ने 25 अप्रैल के संस्करण में राजकीय विद्यालयों में नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें मुहैया नहीं कराने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इस बीच शिक्षा विभाग ने तेजी से पहल करते हुए पुस्तकें मंगवा ली हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व विद्यालय मुखियाओं के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तकें विद्यालयों में भेजने शुरू कर दिया है। 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू होने के 28 दिन बीत जाने तक विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें नहीं मिलने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
वहीं मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री 15 अप्रैल तक विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकें मुहैया करवाने के दावे कर चुके थे। उधर, विद्यालयों में कुछ शिक्षक पुरानी पुस्तकों की मदद से बच्चों की पढ़ाई करवा रहे थे। जिले के 421 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 77 राजकीय मिडिल विद्यालय व 75 राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें मिलने से उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सभी सात ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में पुस्तक वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को जल्द नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें मिल जाएंगी। किताबों की वितरण योजना का संचालन केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से होता है। इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रुपेंद्र पूनिया, सहायक परियोजना समन्वयक, सोनीपत।
जिला शिक्षा विभाग को पहली से पांचवीं तथा सातवीं और आठवीं कक्षा की नए पाठ्य पुस्तकें मिल चुकी हैं। पुस्तकों को विद्यालयों में पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग विद्यार्थियों की सभी सुविधाओं के लिए प्रयासरत है। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।