{"_id":"6279787192a3193516416ab9","slug":"chief-minister-s-flying-squad-raids-in-two-icehouses-trade-license-not-found-sewer-water-connection-sonipat-news-rtk6461772197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बर्फखानों में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापे, ट्रेड लाइसेंस मिला न सीवर-पानी के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बर्फखानों में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापे, ट्रेड लाइसेंस मिला न सीवर-पानी के कनेक्शन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम की छापामार कार्रवाई के दौरान कागजी कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अध?
- फोटो : Sonipat
ओल्ड डीसी रोड स्थित दो बर्फखानों (बर्फ की सिल्ली तैयार करने का स्थान) में सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापे मारे। बर्फखानों के मालिक के पास न ट्रेड लाइसेंस मिला और न ही सीवर-पानी के कनेक्शन मिले। कारखाने में अवैध रूप से सबमर्सिबल लगा मिला। टीम ने उसके पानी के सैंपल लिए हैं। साथ ही गृहकर भी बकाया मिला। कारखाने में कई और अनियमितताएं पाई गई हैं।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निर्देश पर नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस, गृहकर और सीवर-पानी कनेक्शन को लेकर नोटिस थमाया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र गहलावत ने पानी की दो नमूने भरे, जिनको जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह बर्फ बनाने वाले कारखाने में दबिश दी। इस दौरान नगर निगम, बिजली निगम, लोक निर्माण विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी जांच प्रक्रिया में शामिल किए गए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को कई अनियमितताएं मिली हैं। जांच में सबमर्सिबल पंप अवैध रूप से लगा मिला है। साथ ही बर्फखाना मालिक ने नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस भी नहीं ले रखा था। उसने काफी समय से गृहकर, सीवर व पानी के कनेक्शन भी नहीं ले रखे थे। इस पर नगर निगम ने बर्फखाना मालिक को तीन नोटिस जारी किए। इसके साथ ही टीम ने दूसरे बर्फखाने से भी पानी के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजा जाएगा। टीम में निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के अलावा बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी अशोक शर्मा, नगर निगम के भवन निरीक्षक आनंद किशोर, कर निरीक्षक नरेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरिओम नरवाल, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
वर्जन
ओल्ड डीसी रोड पर अवैध रूप से चल रहे दो बर्फखानों की सूचना मिली थी। जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। बर्फ बनाने वाले पानी के दो नमूने लिए गए हैं, जिन्हें टेस्ट के लिए लैब में भेजा जाएगा। वहीं, ट्रेड लाइसेंस, गृहकर और सीवर-पानी के कनेक्शन को लेकर नगर निगम को नोटिस जाने करने के निर्देश दिए गए हैं।
- सुरेंद्र कुमार, निरीक्षक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता