फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister Flying Squad checked the records of the fertilizer and seed shop

मुख्यमंत्री उडनदस्ता की टीम ने खाद-बीज की दुकान का रिकॉर्ड जांचा

Fri, 28 Oct 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad checked the records of the fertilizer and seed shop
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर स्थित खाद बीज की दुकान व गोदाम पर शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने छापा मारा। इस दौरान क्वालिटी इंस्पेक्टर भी टीम के साथ थे। टीम की जांच में खाद-बीज विक्रेता के पास मिले खाद का रिकॉर्ड पूरा मिला, लेकिन उसके लाइसेंस की जांच करने पर उसमें सिर्फ दुकान दर्शाई गई थी। गोदाम को लाइसेंस में नहीं दर्शाने पर क्वालिटी इंस्पेक्टर ने दुकानदार को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई सुनील की अगुवाई में टीम दिल्ली मार्ग पर स्थित खाद गोदाम पर पहुंची। जहां पर गोदाम मालिक को बुलाकर जांच की गई और वहां पर मिले खाद का रिकॉर्ड से मिलान किया गया। दुकानदार द्वारा खाद से संबंधित बिल दिखाए जाने के बाद टीम खाद बीज विक्रेता की दुकान पर पहुंची। जहां पर रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि लाइसेंसधारक द्वारा सिर्फ दुकान का लाइसेंस लिया गया है, लेकिन उसके पास दिल्ली मार्ग पर संचालित किए जा रहे गोदाम का कोई लाइसेंस नहीं है। जिस पर क्वालिटी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed