फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chhaya and Priyanshi stood first in the poetry competition held on Literacy Day.

Sonipat News: साक्षरता दिवस पर कविता प्रतियोगिता में छाया और प्रियांशी प्रथम

Thu, 10 Sep 2026 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chhaya and Priyanshi stood first in the poetry competition held on Literacy Day.
फोटो : सोनीपत के टीका राम कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं के साथ प्राचार्
सोनीपत। टीका राम कन्या महाविद्यालय में बुधवार को लिटरेसी सेल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। हिंदी एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी और अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता हुई। अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता में एमए इतिहास की छाया ने प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की जितेश ने द्वितीय और बीसीए प्रथम वर्ष की भूमि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


हिंदी कविता प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की प्रियांशी प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की प्राची द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की इशिका तृतीय रहीं। एमए जियोग्राफी प्रथम वर्ष की निशिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने कहा कि साक्षरता सशक्त समाज की नींव है। शिक्षा व्यक्ति के विकास के साथ समाज की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए नकद पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में लिटरेसी सेल की सदस्य डॉ. आशा और दीपशिखा का सहयोग रहा। मंच संचालन डॉ. नीलम और डॉ. रविता ने किया। अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता में डॉ. किरण और डॉ. आरती तथा हिंदी में डॉ. आशा रानी और डॉ. प्रवेश निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed