फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cheating with a man

25 लाख की लाटरी लगने का झांसा देकर 2.13 लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
cheating with a man
सोनीपत। गांव शामड़ी सिसान केव्यक्ति के मोबाइल पर 25 लाख रुपये निकलने का मैसेज भेजकर उससे 2.13 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। व्यक्ति से पैसे इनामी राशि देने के नाम पर टैक्स के रुपये में ठगे गए। जब व्यक्ति को पता लगा तो उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव शामड़ी सिसान के रहने वाले नेत्रपाल ने पुलिस को बताया कि उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया था कि आपकी 25 लाख रुपये की लाटरी लगी है। जिस पर उससे टैक्स के नाम पर 12000 रुपये मांगे गए। जिस व्यक्ति का खाता नंबर उसे दिया गया था उसमें 4 मई को उसने राशि डाल ली। उसके बाद फिर से कॉल कर उससे 21000 रुपये डलवा लिए। उसके बाद मैसेज भेजकर फिर से 60000 रुपये डालने कोकहा तो उसने 40000 रुपये डाल लिए। उसके बाद फिर से 40000 रुपये की मांग की गई। उसने 5 मई को वह भी डलवा दिए। उसके बाद एक अन्य खाते में 20000 व 80000 रुपये डलवा दिए। उसके बाद उसने देने को कहा तो उन्होंने कोई पैसे नहीं डाले। बाद में उनसे संपर्क नहीं हो सका। तब उसे ठगी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed