फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheated by giving the task of liking photos

Sonipat News: फोटो लाइक करने का टास्क देकर की ठगी

Sun, 13 Oct 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 13 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Cheated by giving the task of liking photos
सोनीपत। गांव जांटी कलां के युवक को साइबर ठगों ने ऑनलाइन कमाई का लालच देकर 16.94 लाख रुपये ठग लिये। युवक को फोटो लाइक करने का टास्क दिया गया था। शुरुआत में उन्हें छोटा-मोटा मुनाफा भी दिया गया। इसके बाद कमाई बढ़ाने का लालच देकर खातों में रुपये डलवा लिए गए। उन्हें जब ठगी का पता लगा तो साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव जांटी कलां निवासी गौरव ने बताया कि 30 सितंबर को उनके मोबाइल में इंस्टाग्राम आईडी पर एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक ग्रुप पर जुड़ गए। दूसरी तरफ से उन्हें एक टास्क से संबंधित मैसेज भेजा। उनको फोटो लाइक करने का टास्क दिया गया। वह उनकी बातों में आ गए और टास्क पूरा करने लगे। उन्होंने उनके खाते में 123 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम लिंक के माध्यम से ग्रुप में जोड़ लिया। शुरुआत में उनसे 14 टास्क पूरे करवाए गए। इनके उन्होंने उनके खाते 140 रुपये ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद 1 अक्तूबर को 1000 रुपये से 1300 रुपये उनके एचडीएफसी बैंक खाते में वापस कर दिए। फिर से उन्हें 3000 से 3900 रुपये दिए गए। इन सब में उन्हें 1200 रुपये का मुनाफा हुआ। उसने बताया कि फिर उन्होंने उन्हें तीसरे टास्क में पहले तीन हजार रुपये खाते में जमा कराने को बोला। इसके बदले उन्हें 3900 रुपये वापस करने का वादा किया। फिर 11 हजार 800 रुपये एक खाते में जमा करवाए। फिर 32500 रुपये खाते में जमा करवाए। इसके बाद वह बातों में फंसाते रहे और उससे रुपये डलवाते रहे। इस प्रकार उनसे 16 लाख 93 हजार 976 रुपये हड़प लिए। साइबर ठग अब उन्हें दो लाख रुपये और जमा करवाने की कह रहे हैं। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed