फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chances of change in weather: Severe heat throughout the day and dust storms at night

मौसम में बदलाव के आसार : दिन भर भीषण गर्मी तो रात को धूल भरी आंधी का करना होगा सामना

Wed, 20 Apr 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chances of change in weather: Severe heat throughout the day and dust storms at night
भीषण गर्मी के बीच दिन में चल रही तेज हवाओं के बीच धूल से बचने के लिए मुंह ढककर जाती महिलाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। भीषण गर्मी की मार से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। दिन के समय लू चलने से लोग घरों में ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं। इस बीच मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार रात से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। अनुमान है कि रात को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवाओं का रुख बदलेगा। जिससे कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी व कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान है। ऐसे में तापमान में गिरावट संभव है।
विज्ञापन

अप्रैल में ही गर्मी अपने चरम पर है। सूरज की तपन सुबह से ही तन को झुलसाने लगती है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लोग दिन भर गर्मी से निजात पाने के तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। यही नहीं रात के तापमान में भी ज्यादा कमी नहीं आ रही। जिससे कूलर की हवाएं भी बेअसर होने लगी हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही हवा में आर्द्रता भी बढ़ रही है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में चली गर्म तेज हवाओं ने लोगों को परेशान रखा। लोग उड़ती धूल से बचने का प्रयास करते नजर आए। भीषण गर्मी के बीच दोपहर के समय बाजार व सड़कें सुनसान हो रहे हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
बुधवार को राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के कारण पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। साथ ही पश्चिम से पूर्वी हवाओं में मौसम में बदलाव की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 अप्रैल की रात और 21 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 22 अप्रैल से फिर से मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रही हैं बीमारी, रहें सावधान
गर्मी बढ़ने के साथ ही बीमारी बढ़ रही है। हीट स्ट्रोक से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है। पानी की कमी के साथ ही लोगों को आंखों में जलन, दस्त, उल्टी, गर्मी के चलते बुखार, बेचैनी व रक्तचाप जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। चिकित्सक ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

गर्मी चरम पर है। बुधवार को भी लोगों को दिनभर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि दिन ढलने के बाद मौसम में बदलाव होने का पूर्वानुमान है। जिससे देर रात और वीरवार को धूल भरी तेज आंधी चलने व कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की भी उम्मीद है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed