फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chain snatched from the neck of the woman who went to drop her children to school

Sonipat News: जनसेवक अवाॅर्ड समारोह में रक्तदाताओं व तिरंगा वीरों का किया सम्मान

Tue, 12 Nov 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from the neck of the woman who went to drop her children to school
सोनीपत के मुरथल रोड स्थित गीता विद्या मंदिर कन्या महाविद्यालय में आयोजित मां भारती रक्तवाहिनी क
-मां भारती रक्तवाहिनी ने राज्यस्तरीय 7वें स्थापना दिवस पर किया जनसेवक अवाॅर्ड समारोह का आयोजन
विज्ञापन

फोटो 26
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। मां भारती रक्तवाहिनी की ओर से मुरथल रोड स्थित गीता विद्या मंदिर कन्या महाविद्यालय में राज्यस्तरीय 7वें स्थापना दिवस पर जनसेवक अवाॅर्ड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता संस्था के संरक्षक एवं हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक डाॅ. पूर्णमल गौड़ ने की। मुख्यातिथि सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व डॉ. पूर्णमल गौड़ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्मारिका का विमोचन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पुनीत राई, मार्गदर्शक एवं स्टार रक्तदाता कैप्टन डॉ. सुरेश कुमार सैनी, राजेश गौड़, मेजर संजय श्योराण, नरेंद्र भूटानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विभाग प्रचारक प्रदीप वर्मा व सरस्वती स्कूल से दीपक शर्मा पहुंचे। संस्था के अध्यक्ष विपिन कुमार गौड़ व सचिव प्रेम गौतम ने अतिथियों के साथ संस्था की वेबसाइट maabhartiraktvahini.com व मोबाइल एप Blood + का उद्घाटन किया। इसे मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप की सहायता से संस्था मरीज के लिए रक्तदाता को भेजने का कार्य करेगी। मंच संचालन मनोज व पवन दहिया ने किया। कार्यक्रम में छोटूराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जनता शिक्षा सदन, हैप्पी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलड़ी, मां दुर्गा शिक्षा सदन बढ़मलिक के बच्चों ने हरियाणवीं व हांस्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष विपिन कुमार गौड़ ने कहा कि स्मारिका व वेबसाइट में रक्तदान मुहिम को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास है। संरक्षक पूर्णमल गौड़ ने बताया कि संस्था ने 178 शिविरों के माध्यम से अब तक 21000 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे के सम्मान में भी प्रयास

संस्था की मुहिम तिरंगा सम्मान संकल्प से सैकड़ों तिरंगा वीर जुड़कर 8 हजार से अधिक बदहाल राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान सहित नगर निगम कार्यालय को सौंप तिरंगे के सम्मान में कार्य किया गया। मुहिम का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व एक्सजीव बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। तिरंगा सम्मान संकल्प से जुड़े 120 तिरंगा वीरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने 12 दिव्यांग रक्तदाताओं का सर्वप्रथम सम्मान किया। स्टार रक्तदाता कैप्टन डॉ. सुरेश सैनी को 245 बार रक्तदान व प्लेटलेट्स दान करने पर और 100 रक्तदाताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संदीप पाराशर, श्याम पाहवा, राजेंद्र गौतम, जेसी बत्रा, हिंदू महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश मदान, उप प्राचार्य केसी वशिष्ठ, डाॅ. जेपी शर्मा, सीडी गिरधर, अमर गौड़, गीता विद्या मंदिर कन्या महाविद्यालय के प्रधान ओपी परुथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed