फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CET Exam: Social workers become guide in Sonipat, took candidates to examination center

CET Exam: सोनीपत में सामाजिक कार्यकर्ता बने मार्गदर्शक, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया

Sat, 21 Oct 2023 02:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 21 Oct 2023 02:57 PM IST
सार

संजय सिंगला ने बताया कि यह मुहिम सोनीपत से एक नया और अनोखा संदेश दुनिया भर में देगी। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में सोनीपत पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा। संजय सिंगला ने बताया कि रविवार को इससे ज्यादा सामाजिक कार्यकर्ता अभ्यर्थियों को रास्ता बताएंगे।

विज्ञापन
CET Exam: Social workers become guide in Sonipat, took candidates to examination center
रास्ता बताते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए जिले में बनाए गए 53 परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता मार्गदर्शक बने। सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला, प्रधान मोहन सिंह मनोचा, महासचिव रविंदर सरोहा की अपील पर सोनीपत के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शहर के अलग अलग चौकों पर खड़े होकर अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों का रास्ता बताया। यही नहीं देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में मदद भी की, ताकि वो समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी बाइक पर बैठाकर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।

विज्ञापन


मार्गदर्शक मुहिम में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के नितिन जैन व उनकी टीम के प्रियंका, वंशिका, सीए वरुण वत्स, हिमांशु, निखिल, रोहित, प्रिंस और तेरा तुझको अर्पित संस्था की ममता शर्मा व उनकी टीम की आरती शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र आंतिल, कुश, जिला व्यापार मंडल के प्रदीप खन्ना, नगर सुधार मंच के पहलवान हवा सिंह आंतिल, मास्टर दिलबाग सिंह, सब इंस्पेक्टर जगत सिंह, सुरेश, पंकज वर्मा, विवेक गर्ग, अश्वनी गोयल ने सहयोग किया।
विज्ञापन


संजय सिंगला ने बताया कि यह मुहिम सोनीपत से एक नया और अनोखा संदेश दुनिया भर में देगी। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में सोनीपत पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा। संजय सिंगला ने बताया कि रविवार को इससे ज्यादा सामाजिक कार्यकर्ता अभ्यर्थियों को रास्ता बताएंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि कुछ ऑटो चालक मौक़े का नाजायज फायदा उठाकर किराया ज्यादा वसूल रहे हैं, उन पर नकेल लगाई जाए। स्कूल प्रबंधन को अभ्यर्थियों के अतिरिक्त सामान रखने के लिए एक कमरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed