फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Central government should rescue all Indians from Ukraine at its own expense: Pravin Togadia

यूक्रेन से सभी भारतीयों का जल्द अपने खर्च पर बचाव करे केंद्र सरकार : प्रवीण तोगड़िया

Sun, 27 Feb 2022 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Central government should rescue all Indians from Ukraine at its own expense: Pravin Togadia
सरस्वती विहार में अरविंद दहिया के आवास पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. ? - फोटो : Sonipat
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच में चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ठोस पहल करे। सरकार की ओर से सभी भारतीयों का जल्द अपने खर्च पर बचाव करना चाहिए। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से इस मामले को लेकर बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सरकार से किसान नाराज हैं। उत्तरप्रदेश का विस चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए कठिन होता जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण तोगड़िया शनिवार दोपहर बाद सरस्वती विहार में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में हिजाब मामले में माहौल गरमाया हुआ है। ऐसे में सरकार की ओर से देश में शरीयत कानून पर कोड ऑफ कंडक्ट लगाकर इसको खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में देश का कानून चलना चाहिए।
विज्ञापन

प्रवीण तोगड़िया ने देश में हिंदुत्व पर बोलते हुए कहा कि अभी यह नहीं कह सकते कि देश पूरा हिंदुत्व की तरफ जा रहा है। हमारा सिर तब गर्व से ऊंचा होगा, जब असम में बसे 50 लाख बांग्लादेशियों को वापस उनके वतन भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कश्मीर में भी कश्मीरी पंडितों को उनके घरों में बसाने का काम सरकार को करना चाहिए। इस दौरान अरविंद दहिया, मुकेश कुमार, मनीष भारद्वाज, हेमंत शर्मा, चंद्र सिंह जैन, अजय गहलावत, संजय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रवीन तोगड़िया का बैरागी समाज ने किया अभिनंदन
गोहाना। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का देवी नगर में बैरागी समाज के लोगों ने अभिनंदन किया। यहां बैरागी समाज के हलकाध्यक्ष राजकुमार बैरागी ने उनको शॉल भेंट की। इसके साथ ही हिंदुत्व पर चर्चा की। इस दौरान जजपा बीसी सेल के जिलाध्यक्ष जुगती राम बैरागी, डॉ. बलजीत बैरागी, महावीर बैरागी, रामेश्वर, जयभगवान वजीरपुरा, जगवीर मोर, बलवान, राजकुमार, हरस्वरूप आहुलाना, जगदीश बैरागी एडवोकेट, संजीव स्वामी, रामपाल, लक्ष्मण बैरागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed