फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cctv camera in sonipat, work start, sonipat

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम

Wed, 27 Jul 2016 01:07 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Wed, 27 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
cctv camera in sonipat, work start, sonipat
सीसीटीवी - फोटो : demo
बम ब्लास्ट की घटनाओं और वारदातों के मद्देनजर स्टेशन पर मंगलवार को सीसीटीवी कैमरे लगाने की शुरुआत हुई। यह कैमरे जीआरपी रेलवे की ओर से स्टेशन पर 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। जिनकी मॉनीटरिंग जीआरपी थाने से होगी। रेलवे स्टेशन पर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति कैमरों में कैद होगा। स्टेशन पर यदि कोई भी आपराधिक घटना होगी तो वह कैमरे में दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन


स्टेशन पर 21 जून को राजकीय रेलवे पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल द्वारा थाना प्रभारी राजकुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी जेएस मलिक व स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह के साथ जायजा लिया गया था। उन्होंने स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा को लेकर रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ सीसीटीवी लगाए जाने का खाका तैयार किया गया था। इसी संबंध में मंगलवार से एसपी के निर्देश पर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन


यहां-यहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1, 2 व 3 पर 10 कैमरे लगाए जा रहे हैं और दो कैमरों को फुट ओवरब्रिज पर लगाया जाएगा। इन कैमरों की मदद से आरोपियों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों से सोनीपत प्रशासन को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। अगले दो तीन दिन में कैमरों को लगा दिया जाएगा। जिसकी मॉनिटरिंग जीआरपी थाना से होगी। अब आरोपियों को आसानी से काबू पा लिया जाएगा। जिसकी अभी तक समस्या बनी हुई है।
-राजकुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed