{"_id":"8829c0e4840f0213f92447855871242a","slug":"cctv-camera-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशालाओं व धार्मिक स्थलों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशालाओं व धार्मिक स्थलों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मजिस्ट्रेट राजीव रतन ने धारा-144 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले की सभी धर्मशालाओं, गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। अपने आदेशों में जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसी भी तरह के तनाव, झगड़े, जनहानि, मानव जीवन को खतरे की आशंका और सार्वजनिक स्थानों पर किसी तनाव की आशंका के चलते यह आदेश जारी किए गए हैं। अपने आदेशों में उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों, धार्मिक स्थलों और धर्मशालाओं में लोगों की भारी संख्या में आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी भी घटना की आशंका के चलते उनकी बिल्डिंग के मुख्य स्थान सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने अति आवश्यक हैं, ताकि किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों, अपराधियों और आतंकवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने निर्देश जारी किए कि सभी स्थानों पर दो माह के अंदर सीसीटीवी कैमरे हर हाल में लगाए जाएं।
विज्ञापन