फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cash fired at a petrol pump and robbed two cars by showing pistols

पेट्रोल पंप पर हवाई फायर कर नकदी, पिस्तौल दिखाकर दो कारें लूटी

Tue, 13 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cash fired at a petrol pump and robbed two cars by showing pistols
सोनीपत। गांव नाहरा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर शाम करीब सवा सात बजे बाइक सवार दो युवक सेल्समैन से नकदी लूटकर फरार हो गए। इसके बाद पंप मैनेजर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मैनेजर ने बताया कि दो युवक पंप पर आए और बाइक की टंकी तेल से फुल कराई। इसके बाद हवाई फायर कर सेल्समैन से मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया। उधर, पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नाहरा स्थित पेट्रोल पंप संचालक युद्धवीर सिंह दहिया ने बताया कि उनका आंशू किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। मंगलवार देर शाम करीब सवा सात बजे सेल्समैन विकास, चुलबुल कुमार और राजन कुमार ड्यूटी पर थे। मैनेजर अवधेश कुमार अपने ऑफिस में बैठे थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक पंप पर पहुंचे और टंकी फुल करने को कहा। पेट्रोल डलवाने के बाद उसने अचानक सेल्समैन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर दो हवाई फायर किए और सेल्समैन विकास से नकदी छीनकर बाइक से नाहरी गांव की ओर भाग निकले। बताया गया है कि विकास के पास 15 से 20 हजार रुपये थे। हालांकि नकदी की गणना नहीं हो सकी है। नकदी की गणना के बाद असल राशि का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार व बारोटा चौकी प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाकाबंदी कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। पेट्रोल पंप पर इससे पहले वर्ष 2014 में लूट की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के चलते जमा है हथियार
जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान प्रविंद्र खत्री ने बताया कि वर्तमान में बरोदा चुनाव के चलते पेट्रोल पंप मालिकों के हथियार जमा कराए जा चुके हैं। बदमाशों ने ऐसे समय लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वह जानते हैं कि हथियार जमा होने के चलते उनका विरोध नहीं हो सकेगा।
पिस्तौल दिखाकर स्विफ्ट डिजायर और आई-20 कार लूट ले गए बदमाश
गोहाना/खरखौदा। सोनीपत में बेखौफ बदमाश लगातार लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार रात अलग-अलग स्थानों से पिस्तौल दिखाकर तीन बदमाशों ने स्विफ्ट डिजायर व आई-20 कार लूट ली। सदर गोहाना व खरखौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव जवाहरा निवासी सुरेश ने बताया कि वह सोमवार रात को आई-20 कार लेकर अपनी बहन के घर गांव कालखा जाने के लिए निकला था। जब वह जवाहरा-परढाना रोड पर पहुंचा तो उसने कार को लघुशंका के लिए रोक दिया। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल अड़ा दी। दूसरे युवक ने डोगा बंदूक का बट उसके सिर व गर्दन पर मारकर कार की चाबी छीन ली। इसके बाद आरोपी परढ़ाना की ओर फरार हो गए। सुरेश ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना गोहाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहादुरगढ़ से तीन युवकों ने बुक की थी टैक्सी
खरखौदा में मटिंडू से रोहणा मार्ग पर तीन बदमाश टैक्सी चालक को पिस्तौल दिखाकर स्विफ्ट कार, नकदी व मोबाइल छीन ले गए। बहादुरगढ़ के लाइन पार क्षेत्र नाहरा-नाहरी मार्ग निवासी अशोक कुमार ने खरखौदा पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बहादुरगढ़ से तीन युवकों ने कार को खरखौदा के लिए बुक किया था। वह वाया सैदपुर होते हुए खरखौदा आ गए। खरखौदा पहुंचने पर युवकों ने उसे रोहणा गांव चलने को कहा। जिस पर उसने रोहणा गांव के रास्ते की जानकारी नहीं होने की बात कही तो युवकों ने कहा कि उन्हें रास्ता मालूम है। इसके बाद जब वे मटिंडू व रोहणा गांव के बीच पहुंचे तो एक युवक ने पहले उसका हाथ खींच लिया और कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद दूसरे ने पिस्तौल दिखाकर उसे नीचे उतार दिया और कार, मोबाइल, पर्स लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर खरखौदा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed