फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case registered for breach of trust for not paying rent and not returning vehicles

Sonipat News: किराया न देने व गाड़ियां वापस न लौटाने पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Aug 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered for breach of trust for not paying rent and not returning vehicles
खरखौदा। गांव बैंयापुर के मयंक ने मटिंडू के ऋषिपाल पर अमानत में खयानत करने का आरोप लगाते हुए खरखौदा थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। मयंक का कहना है कि आरोपी को उन्होंने अपनी व अपने परिचितों की गाड़ी दी थी। लेकिन आरोपी ना किराया दे रहा है और ना उनकी नौ गाड़ियों को वापस लौटा रहा है।
विज्ञापन

मंयक का कहना है कि मटिंडू के ऋषिपाल ने उन्हें उनकी एक गाड़ी के प्रति माह 30 हजार व दूसरी गाड़ी के प्रति माह 35 हजार रुपये किराया देने की बात कही थी। उन्होंने आरोपी को अपनी दाेनों गाड़ियां तो दी थी, साथ ही अपने परिचित बिंधरौली के सुधीर, सबौली के मामन, मल्हा माजरा के प्रवीन की भी कुल नौ विभिन्न मार्का की गाड़ियां 30 से 40 हजार रुपये प्रति माह किराये पर दी थी। आरोप है कि आरोपी ने गाड़ियों का किराया देना बंद कर दिया, इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ियां आरोपित से वापस मांगी तो उसने उनकी गाड़ियां भी नहीं लौटाई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी गाड़ियां दिलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

-
तीन दिन पहले भी दर्ज हुआ था आरोपी पर मुकदमा
आरोपी ऋषिपाल पर तीन दिन पहले सोनीपत में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। ब्रह्म नगर निवासी साहिल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी व उनके परिवार सदस्यों की तीन गाड़ियां आरोपी ऋषिपाल को किराये पर दी थी। आरोपी के पास उनके जरूरी दस्तावेज भी हैं, साहिल ने आरोप लगाया था कि ना तो उन्हें किराया दिया गया और ना ही गाड़ियां लौटाई। इस पर उन्होंने गाड़ियों की लोकेशन ट्रैस करवाकर दो गाड़ियों को तो संबंधित थानों में खड़ा करवाया, लेकिन एक गाड़ी अभी तक नहीं मिल पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed