फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case registered against four including SDO

एएलएम की करंट से मौत के मामले में एसडीओ समेत चार लापरवाही का मुकदमा

Sat, 24 Jul 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four including SDO
कुंडली में कार्यरत बिजली निगम के एएलएम (सहायक लाइनमैन) की करंट लगने से मौत के मामले में तत्कालीन एसडीओ समेत चार कर्मियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। एएलएम के पिता ने मामले की शिकायत एसपी को देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में कुंडली सब डिवीजन के तत्कालीन एसडीओ व जेई पर पहले ही विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। एसडीओ का तबादला हेड आफिस पंचकूला कर दिया गया था वहीं जेई को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन

गांव कैलाना के रहने वाले जगबीर सिंह ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मेहर सिंह कुंडली स्थित सब स्टेशन में डीसी रेट पर एएलएम के पद पर कार्यरत था। वह 6 जून को ड्यूटी पर था और जेई संदीप के कहने पर वह एक कंपनी के बाहर खंभे पर फाल्ट ठीक करने गया था। इसी दौरान काम करते हुए करंट लगने से वह झुलस गया था और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की थी। उसने पुलिस के सामने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने को कहा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बिजली निगम की टीम ने अपने स्तर पर स्वयं जांच की थी। एक्सईएन जेसी शर्मा ने इसकी जांच कर विभागीय जांच में इस दुर्घटना के लिए बिजली निगम अधिकारियों व कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है। जगबीर सिंह की शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर कुंडली थाना में तत्कालीन एसडीओ रोहित, तत्कालीन जेई संदीप, एसए अनिल व रवींद्र के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एएलएम की करंट लगने से मौत हुई थी। जिसमें उनके पिता की शिकायत पर तत्कालीन एसडीओ समेत चार कर्मियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। - रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed